फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fight between two groups, fir on 12 persons

दो पक्षों में मारपीट, 12 लोगों के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
fight between two groups, fir on 12 persons
घरौंडा। राणा माजरा गांव में पावर केबल को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव राणा माजरा निवासी नाजिम व शाकिर अपने-अपने खेतों में 8 जुलाई को काम कर रहे थे। नाजिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह और उसका चचेरा भाई दिलशाद खेत में काम कर रहे थे। उनके खेत के पड़ोसी ने उनकी पावर केबल में ही अपनी केबल लगा रखी है, पड़ोसी को यह केबल हटाने के लिए कहा तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि समेदीन, इस्तिकार, इन्तिजार तथा तीन-चार अन्य लोग भी इसमें शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के शाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी भृशखेत में आया। शाकिर ने कहा कि हमारी केबल चोरी हो गई है तो उसने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी और कस्सी से वार कर दिया। हमला होता देख उसका भाई और अब्बा मौके पर पहुंच गए। भृश ने भी आवाज लगाकर अपने भाइयों को बुला उन पर हमला कर दिया। शाकिर ने आरोप लगाया है कि भृश, इमरान, नाजीम, कुरबान, खुरशीद, मारुप ने उसके व उसके भाई को कस्सी व डंडों से मारा जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि राणा माजरा के दो पक्षों में झगड़े की शिकायत मिली है। दोनों शिकायतों के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed