फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fifty year old murdered in Taprana

‘दो दिन में आरोपी नहीं पकडे़ तो आत्मदाह कर लूंगी’

Fri, 07 Mar 2014 12:15 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 07 Mar 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
fifty year old murdered in Taprana
गांव कालरम के पंच सुभाष चौहान की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग पर वीरवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सुभाष के परिजनों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुभाष की पत्नी नीलम ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दो दिन में उसके पति के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लघु सचिवालय में आत्मदाह कर लेगी। उसकी मौत की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


लेकिन परिजनों का कहना है कि एक व्यक्ति सुभाष की हत्या नहीं कर सकता है। इसमें और भी लोग शामिल हैं। उधर, प्रदर्शन के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर जांच में देरी कर रही है। परिवारवालों ने एसपी से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे सुभाष के बड़े भाई पवन, एडवोकेट जेपी शेखपुरा, प्रदीप मराठा, सोमी राणा, राजपाल, ईशम सिंह, यशपाल सिंह, भोपाल, जनक सिंह, धर्म सिंह, यशविंद्र राणा, बबली और कृष्ण प्रजापत ने कहा कि तीन दिन पहले कालरम निवासी सुभाष चौहान को टपराना गांव में भगवान दास के परिवार ने फोन करके बुलाया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि रात को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भगवान दास की पत्नी ने फोन करके कालरम गांव में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुभाष चौहान के परिजन रात को ही टपराना गांव पहुंचे। वहां पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी। पुलिस को वहां के सरपंच ने बुलाया था।

ये है मामला
गौरतलब है कि पैसे के लेनदेन में कालरम वासी सुभाष की गांव टपराना में हत्या कर दी गई थी। सुभाष के भाई पवन व अन्य परिजनों का आरोप है कि सुभाष की आरोपी भगवानदास अकेला हत्या नहीं कर सकता है, क्योंकि सुभाष हट्टा-कट्टा था।


मामले आरोपी भगवान दास और उसके रिश्तेदारों का हाथ है। उनका आरोप है कि आरोपी भगवान दास ने अपनी लड़की की शादी में सुभाष चौहान से दो लाख रुपये उधार लिए थे। पिछले कुछ समय से सुभाष अपने पैसे वापस मांग रहा था और उन्हीं पैसों को देने के लिए भगवान दास ने उसको बुलाया था, लेकिन उसे गांव बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed