फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fifteen million grant deceived in the name of the Governor of the OSD

राज्यपाल का ओएसडी लगवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ ठगे

Fri, 30 May 2014 11:48 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 30 May 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीएसएसआरआई करनाल के रिटायर्ड प्रिंसिपल साइंटिस्ट को राज्यपाल का ओएसडी
विज्ञापन
लगवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि राज्यपाल से नजदीकियाें का हवाला देकर उन्हें सब्जबाग दिखाए और पैसे ऐंठ लिए। इस मामले की शिकायत आईजी बलबीर सिंह को की गई, जिसके बाद मामला इकोनॉमिक सेल को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 


सीएसएसआरआई के रिटायर्ड प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. ज्ञान प्रकाश भार्गव ने बताया कि वर्ष 2013 में मनु लाठर निवासी बजीदा जाटान उनके बेटे रोहित भार्गव के पास आईईएलटीएस की कोचिंग करने आया था। बातों-बातों में उसने राज्यपाल से अपनी पहुंच के बारे में बताना शुरू कर दिया। उसने रोहित भार्गव को उसके रिटायर्ड पिता को राज्यपाल का ओएसडी लगवाने की बात कही।

अपने पिता को इतने बड़े पद पर लगवाने की बात पर रोहित उनकी बातों में आ गया। आरोप है कि मनु एक साजिश के तहत यह सब कर रहा था और इसमें कई लोग शामिल थे, जिनसे उसने रोहित की बात भी करवाई। एक साल तक यह सिलसिला चला और इस दौरान उसने करीब डेढ़ करोड़ रुपये उनसे ठग लिए।

ज्ञान प्रकाश भार्गव ने बताया कि उन्होंने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र आरोपी को दिए और उसने जल्द से जल्द नियुक्ति की बात की। भार्गव नेे एसपी को दी शिकायत की प्रति दिखाते हुए कहा कि जिन सात आरोपियों ने ठगी की है, उनमें से ज्यादातर पुलिस एकेडमी मधुबन के रहने वाले हैं।

इसलिए ठगी में पुलिसकर्मियों के शामिल होने का भी अंदेशा है। फाइट फार जस्टिस क्लब ऑफ इंडिया के चेयरमैन एडवोकेट हरीश आर्य ने बताया कि शिकायत में विक्रम धनोवा और विशाल धनोवा निवासी कसेरकलां अंबाला, ज्ञानेंद्र सिंह दहिया, सोनिया दहिया और विशाल दहिया निवासी एचएपी मधुबन, अनुज सिंह निवासी एचएपी मधुबन पर भी आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि राज्यपाल के नाम से ठगी करने वाले मनु लाठर ने अपने साले विक्रम के साथ मिलकर एक गिरोह चलाया है, जो लोगों को ठगने का काम करता है।

बातचीत की सीडी बनाई
भार्गव ने बताया कि जब उन्हें पूरे मामले में शक हुआ तो उन्होंने आरोपियों से बातचीत की सीडी बना ली, जिसमें वे राज्यपाल के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। भार्गव ने कहा कि उन्होंने अपना मकान, शेयर, पत्नी के जेवर सब कुछ गिरवी रखकर डेढ़ करोड़ रुपया जमा किया था। उनकी जीवन भर की पूंजी खत्म हो गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed