फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Female thief gang steals jewelery worth Rs 25 lakh from businessman's house

Karnal News: महिला चोर गिरोह ने व्यापारी के घर से 25 लाख के गहने उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Female thief gang steals jewelery worth Rs 25 lakh from businessman's house
महिला चोर गिरोह ने व्यापारी के घर से 25 लाख के गहने उड़ाए
- खिड़की तोड़ एक महिला चोर अंदर घुसी और एक घंटे तक खंगाला घर
विज्ञापन





- गिरोह की पांच आरोपी महिलाएं बाहर दे रही थीं पहरा, सीसीटीवी में कैद
- माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटा था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-7 स्थित एक बंद मकान से दिनदहाड़े महिला चोर गिरोह ने करीब 25 लाख रुपये के हीरा, सोना व चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। एक आरोपी महिला खिड़की पर लगे लोहे के दो सरिए तोड़कर अंदर घुसी और करीब एक घंटे तक घर को खंगाला फिर सामान लेकर फरार हो गई। जबकि गिरोह की पांच महिलाएं बाहर पहरा दे रही थीं। घर में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हो गई।
पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 निवासी व्यापारी नितिन ललित ने बताया कि वह परिवार के साथ वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए गया था। शनिवार अल सुबह वह घर पहुंचा तो दोपहर दो बजे तक घर पर आराम किया और फिर दुकान पर चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह रात करीब 8 बजे आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा था। अलमारियों से सामान भी निकला हुआ था। जब उन्होंने घर में चेकिंग की तो अलमारी में रखे हीरा, सोना व चांदी के करीब 25 लाख रुपये के गहने नहीं मिले। साथ ही मोबाइल, एप्पल का टैबलेट, एलईडी आदि सामान भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी किया था चोरी का प्रयास

घर के मालिक व्यापारी नितिन ललित ने बताया कि जब वह माता वैष्णो देवी से आया तो देखा कि खिड़की थोड़ी टूटी हुई थी। उस समय उसे शक हुआ था कि किसी ने चोरी करने का प्रयास किया है। जब वह रात को घर पहुंचे थे तो उसी खिड़की के दो सरिए टूटे हुए थे। वहीं से चोर ने घर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि महिला चोर अपना मुंह ढके हुए है। वह शाम साढ़े चार बजे के करीब घर में घुसी और साढ़े पांच बजे तक उसने पूरा घर खंगाला और सामान लेकर फरार हो गई। जब बाहर के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि पांच महिलाएं घर के समीप पार्क में खड़ी थीं। वह भी वारदात में शामिल हैं। क्योंकि जिस खिड़की से महिला घर में घुसी थी वह पार्क के समीप है।






सेक्टर-7 में एक मकान में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में महिला चोरी करती हुई दिखाई दे रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

राजपाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-32,33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed