{"_id":"6802bfd989da10fa7f0ce9fc","slug":"fatty-liver-problem-is-increasing-among-youth-due-to-wrong-diet-karnal-news-c-18-knl1008-626729-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गलत खानपान से युवाओं में बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गलत खानपान से युवाओं में बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या
विज्ञापन
- नागरिक अस्पताल की ओपीडी रोजाना पहुंच रहे 30 मरीज
विश्व लिवर दिवस
मानसी मौर्य
करनाल। गलत खानपान से युवाओं में फैटी लिवर की समस्या बढ़ रही है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 250 लोगों की ओपीडी में से 30 मरीज लिवर से संबंधित परेशानियां लेकर पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात है कि इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं।
चिकित्सका अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि फैटी लिवर की समस्या अब सिर्फ अधेड़ उम्र के लोगों तक ही सीमित नहीं रही बल्कि यह 20 से 30 वर्ष के युवाओं में अधिक पाया जा रहा है। वर्तमान में युवाओं में फैटी लिवर और मोटापे की शिकायतें सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लिवर की रक्त कोशिकाओं में अत्यधिक मात्रा में चर्बी जमा हो जाती है जिससे फैटी लीवर की समस्या उत्पन्न होने लगती है। लिवर में अधिक वसा जमा होने से अनेक दिक्कतें आने लगती हैं। साथ आज की बदलती जीवनशैली इसका प्रमुख कारण बनती जा रही है। अधिक जंक फूड, गलत खानपान, शराब और धूम्रपान का सेवन इत्यादि के कारण लिवर खराब होता जा रहा है।
अधिक समय तक मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग करना, शारीरिक गतिविधियों का न करना और गलत प्रकार के आहार उतना ही खतरनाक है जितना शराब पीने वाले व्यक्ति का खराब लिवर। उन्होंने बताया कि बहुत से मरीज बिना किसी लक्षण के आते हैं और जब टेस्ट कराते हैं तब पता चलता है कि उनके लिवर पर चर्बी जम चुकी है। डॉ. कुलबीर ने कहा कि अधिक शुगर, वसा और शराब, धूम्रपान का सेवन न करें। वहीं हफ्ते में पांच दिन एक से डेढ़ घंटा व्यायाम जरूर करें, साथ ही सुबह और शाम आधा घंटा सैर करें। संवाद
विज्ञापन
संतुलित और घर का खाना खाएं
आहार विशेषज्ञ वंदना ने बताया कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है संतुलित और घर का बना खाना। अनसैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट्स, अनसेफ ऑयल, पैकेट वाली चीजें और अलग-अलग तरह की कोल्ड ड्रिंक और डिटॉक्स को अपनाने से सेहत बिगड़ रही है जिसका सीधा प्रभाव लिवर पर पड़ता है। बाजार का जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड में ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, ताजा भोजन, पर्याप्त पानी और फाइबर से भरपूर सब्जियां और फल शामिल जरूर करने चाहिए। इसके अलावा सोयाबीन, जैतून और सरसों का तेल भोजन बनाने में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि खासकर युवा वर्ग को अपने खानपान पर समय रहते ध्यान अवश्य देना चाहिए ताकि इस उम्र में लीवर को मजबूत रखा जा सके।
सुधारें खानपान
डॉ. कुलबीर ने बताया कि लिवर में धीरे-धीरे वसा जमने लगती है जिससे फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हेपेटाइटिस, सिरोसिस, लिवर कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है जो शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करता है और पाचन क्रिया में मददगार साबित होता है। एक बार यदि यह खराब हो जाए तो इसका इलाज मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते अपनी जीवनशैली और खानपान को सुधारा जाए। विश्व लीवर दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे लिवर की सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे और स्वस्थ रहेंगे।