{"_id":"5f4ac8e08ebc3e0bfc7dd084","slug":"father-was-sleeping-at-his-home-but-morning-find-dead-body-others-door-karnal-news-knl4239597","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर सोया था पिता, सुबह दूसरे के दरवाजे पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर सोया था पिता, सुबह दूसरे के दरवाजे पर मिली लाश
विज्ञापन
गांव बीड नरायणा गांव में एक व्यक्ति घर पर ही सोया था, लेकिन अगली सुबह दूसरे के दरवाजे पर उसकी लाश मिली। परिजनों ने पड़ोस के तीन व्यक्तियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने शिकायत में बताया कि पिछले रविवार को आरोपियों के साथ मृतक के बेटे का झगड़ा हुआ था जिसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने 46 वर्षीय रघुबीर की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बीड नरायणा निवासी मृतक के बेटे दिलबाग सिंह उर्फ लाड़ी ने बताया कि सर्विस सेंटर पर आनलाइन जन्म पत्री, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाने का काम करता हूं। उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। सबसे बड़ा गुरदीप सिंह तथा उससे छोटा सुरजीत सिंह है। पिता रघुबीर सिंह मौजूदा सरपंच नरेन्द्र के यहां करीब 2/3 साल से नौकर थे और सरपंच के घेर में ही सोते थे। 28 अगस्त को रात के करीब 10 बजे मेरा पिता घर पर आये, उन्होंने शराब भी पी थी। कहने लगे कि मैं आज घर पर ही सोऊंगा। इस पर मैने अपने पिता को कहा कि घर में काम चल रहा है जगह थोड़ी है। आप वहीं सरपंच के यहां घेर में सो जाओ, लेकिन मेरे पिता नहीं माने और छत पर जाकर सो गये। हम सभी परिवार वाले भी घर में सो गये। शनिवार सुबह करीब 6 बजे मेरी मां नन्ही देवी घर से बाहर निकलीं तो कुछ औरतों ने बताया कि रोहताश के घेर के गेट के सामने आपका घरवाला रघुबीर पड़ा है। मैं और मेरी माता तथा भाई वहां पहुंचे तो देखा कि रोहताश के घेर के आगे बने रैम्प के ऊपर पिता की लाश पड़ी थी। उनके सिर और पैरों में चोट लगी हुई थी और खून भी गिरा था। हमलोग उनको उठाकर घर ले आये और गांव से ही डाक्टर सुनील को बुलाया, जिन्होंने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले रविवार को बसेरे के दिन मेरे भाई गुरदीप के साथ आरोपी रोहताश, सन्जू और विरेन्द्र का झगड़ा हुआ था। यही कारण है कि तीनों ने पिता की हत्या कर दी है। तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।