फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father-in-law's killer son-in-law on two-day remand

ससुर का हत्यारोपी दामाद दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law's killer son-in-law on two-day remand
निसिंग में गुरुद्वारा चौक पर दामाद द्वारा ससुर की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में आरोपी दामाद को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को निसिंग के गुरुद्वारा चौक पर आरोपी गुरमुख ने अपने कैथल के गांव ककहेड़ी निवासी ससुर सेवा सिंह की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी गुरमुख ने बताया कि उसका ससुर उसका घर बसने नहीं दे रहा है। वह उसकी पत्नी को उसके पास नहीं भेज रहा था। इसी कारण उसने अपने ससुर की हत्या की। लेकिन आरोपी के ससुराल पक्ष का आरोप है कि गुरमुख अक्सर अपनी पत्नी सुमन के साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर आरोपी की पत्नी सुमन अपने मायके गई हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed