फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father commits suicide after hanging two innocent children in Karnal

करनाल में पिता ने उठाया खौफनाक कदम: दो बच्चों को फांसी पर लटका खुद भी फंदे पर झूला, ये वजह आई सामने

Sun, 01 Aug 2021 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 02:27 AM IST
सार

हरियाणा के करनाल जिले में एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठा लिया। व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी ने एक माह पहले पड़ोसी से शादी कर ली थी। इसके बाद वह तनाव में था।

विज्ञापन
Father commits suicide after hanging two innocent children in Karnal
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल के गांव भादसों में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाकर खुद भी फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार एक माह पूर्व पत्नी ने पड़ोसी से शादी कर ली थी, उसके बाद से सुखविंद्र तनाव में था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सुखविंद्र के दो बच्चे थे। एक तीन साल का लड़का हिमांशु और दूसरी छह साल की लड़की कीर्ति थी। उन्होंने बताया कि पिछले माह सुखविंद्र की पत्नी अपने मायके नसीरपुर (करनाल) गई हुई थी, जहां से वह पड़ोसी के साथ चली गई। इसके बाद पत्नी ने कोर्ट में बयान देकर पड़ोसी से ही शादी करने की बात कही थी। इसके बाद से सुखविंद्र लगातार तनाव में रह रहा था।
विज्ञापन


वह अल्फा सिटी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था लेकिन पत्नी के जाने के बाद उसने काम भी छोड़ दिया था और दिनभर घर पर ही रहता था। आरोप है कि पत्नी बार-बार सुखविंद्र को फोन पर बच्चे भी छीन लेने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी वह पूरे दिन घर में कैद रहा। इस दौरान उसके बच्चे दादी के पास खेल रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सुखविंद्र बच्चों को दादी के पास से अपने घर ले आया। फिर बच्चों को फंदे से लटकाने के बाद अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली।

गांव भादसों में एक पिता द्वारा अपने दो बच्चों सहित फंदा लगाकर जान देने के मामले में परिजनों की शिकायत पर पत्नी व उसके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed