{"_id":"617f0486c23ae0494973e43b","slug":"father-and-son-beated-fir-on-9-accused-karnal-news-knl88339711","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दीवार की चिनाई बंद न करने पर औंगद गांव के एक ही परिवार के नौ लोगों पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर पिता-पुत्र व पुत्रवधू के साथ मारपीट करने का आरोप है। घर में तोड़फोड़ करने के साथ महिला के गले से ढाई तोला सोने की चेन भी छीन ले गए। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
औगंद निवासी सुखबीर सिंह निसिंग थाने में नील कमल, उसके भाई कमलदीप के अलावा रविंद्र, शुभम, संजीव (राजीव), रोहित, संदीप, जसवीर, प्यारा सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, सामान तोड़ने और सोने की चेन छीन ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुखबीर सिंह का आरोप है कि 22 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे उसका बेटा राज सिंह खेत से घर आ रहा था तभी आरोपियों ने उसे सड़क पर घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने कहा कि दीवार की चिनाई तत्काल बंद करा दे, अन्यथा जान से मार देंगे।
विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। कुछ समय बाद फिर सभी आरोपी लाठी-डंडे, गंडासी, तलवार और देशी कट्टा लेकर पशुबाड़े में सुखवीर पर टूट पड़े। तभी उसकी पुत्रवधू शशि रोटी व दवाई लेकर बाडे़ में आई तो उसके साथ भी मारपीट कर गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीनकर ले गए। मकान में काफी सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।