फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers' uproar in Annapurna festival, BJP leaders protest, National Highway jammed for one and a half hours

अन्नपूर्णा उत्सव में किसानों का हंगामा, भाजपा नेताओं का विरोध, नेशनल हाईवे डेढ़ घंटे किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

अन्नपूर्णा उत्सव के दूसरे दिन कई स्थानों पर किसानों ने भाजपा विधायकों के मुख्य आतिथ्य वाले कार्यक्रमों का विरोध किया। असंध में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे जाम और नेताओं की फोटो वाले थैले जलाए गए। करनाल में घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण को काले झंडे दिखाए गए।

विज्ञापन
Farmers' uproar in Annapurna festival, BJP leaders protest, National Highway jammed for one and a half hours
विरोध प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

अन्नपूर्णा उत्सव के दूसरे दिन जिलेभर में डिपो पर राशन वितरण किया गया। लेकिन कई स्थानों पर किसानों ने भाजपा विधायकों के मुख्य आतिथ्य वाले कार्यक्रमों का विरोध किया। असंध में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे जाम और नेताओं की फोटो वाले थैले जलाए गए। विधायकों के रास्ते तक बंद कर दिए। जिससे विधायक व कई भाजपा नेता पहुंच कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। करनाल में घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण को काले झंडे दिखाए गए।

विज्ञापन


किसान बोले- उत्सव का नहीं नेताओं का कर रहे विरोध
घरौंडा के भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल विकास नगर में अन्नपूर्णा उत्सव के तहत पहुंचने पर किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध जताया और नारेबाजी की। विधायक विकास नगर की गली नंबर दो में डिपो पर आयोजित कार्यक्रम में वह शिरकत करने पहुंचे थे। हालांकि विधायक ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम में सहभागिता की। सुबह किसानों को जैसे ही विधायक के कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना मिली तो दर्जनों किसान कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर धरना देकर बैठ गए। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


विधायक के आने के बाद किसानों ने विरोध तेज कर दिया और काले झंडे लहराने लगे। किसान नेता जगदीप सिंह औलख और अमृतपाल सिंह बुग्गा ने कहा कि वह किसान उत्सव का नहीं भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे हैं। कुछ किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो भाजपाई महिलाओं ने उनका जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को हिरासत में लिया, विधायक ने बांटा राशन
घरौंडा में दीपचंद मंडी में आयोजित अन्नपूर्णा उत्सव में थैलों पर भाजपा नेताओं के फोटो को लेकर किसान व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एसडीएम डॉ पूजा भारती व डीएसपी जयसिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों पक्षों का बीच-बचाव किया। पुलिस किसानों को धकेलते हुए दूर तक ले गई। बाद में कई किसानों को हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया। इसी बीच विधायक हरविंद्र कल्याण ने यहां पहुंचकर राशन वितरण किया। विधायक हरविंद्र कल्याण का कहना था कि किसानों को सामाजिक कार्यक्रमों का विरोध नहीं करना चाहिए। 

किसानों को हिरासत में लेने पर भड़के
असंध में वार्ड दो व दस के राशन डिपो पर जब अन्नपूर्णा उत्सव के तहत एसडीएम मनदीप कुमार और भाजपा नेताओं ने राशन बांटना शुरू किया तो वहां किसानों ने भाजपा नेताओं के फोटो वाले थैलों में वितरण का विरोध किया। कई किसान वार्ड 10 के डिपो पर पहुंचे और डिपो संचालक से थैले लेकर आग के हवाले कर दिए। यहां पहले से तैनात पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लेकर निसिंग थाने पहुंचा दिया। जिससे गुस्साए किसान जींद चौक पर पहुंचे और नेशनल हाइवे 709ए पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस हिरासत में लिए किसानों को छोड़ने असंध पहुंची तो जाम खोला जा सका। दिया। किसान नेता सुखविंद्र झब्बर, छत्रपाल सिंधड, हरप सिंह पजंक, त्रिलोक सिंह, सूबे सिंह ढिल्लों आदि ने कहा कि 100 रुपये के अनाज के लिए डेढ़ सौ रुपये का बैग छपवाया गया है। सरकारी धन का भाजपा अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है।

विरोध की सूचना पर नहीं आए विधायक
तरावड़ी में वीरवार को हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन व नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर का भी किसानों ने विरोध किया। विधायक अन्नपूर्णा उत्सव में पोल्ट्री एरिया में डिपो पर राशन वितरित करने आने वाले थे लेकिन उनसे पहले यहां किसान पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल के आसपास दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसानों ने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए। काफी देर तक किसान विधायक के आने का इंतजार करते रहे लेकिन विरोध की सूचना के बाद विधायक नहीं पहुंचे। विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शन के बारे में नहीं पता है। वह चंडीगढ़ में एक बैठक के लिए सुबह से निकल गए थे।


विधायक के आने के रास्ते घेरे
इंद्री में धनोरा जागीर में भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप को अन्नपूर्णा उत्सव में आना था, लेकिन किसानों को इसकी भनक लग गई। जिससे उन्होंने कार्यक्रम स्थल जाने वाले सारे रास्ते घेर लिए। काले झंडे लेकर किसानों ने शाम तक इंतजार किया। लेकिन विधायक के नहीं आने पर किसान चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed