{"_id":"1551668f987bd5d0046aa0fd14023af7","slug":"farmers-protest-road-jam-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
करनाल
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा भाकियू की मांगें नहीं माने जाने के विरोध में गणतंत्र दिवस को काले दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियों को लेकर गांव औंगद स्थित बाला सुंदरी मंदिर में किसान यशपाल राणा की अध्यक्षता में किसान पंचायत को आयोजन किया गया।
किसानों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। आयोजन में भाकियू कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गांव के यशपाल राणा को भाकियू इकाई का प्रधान, शेर सिंह उपप्रधान व सुशील कुमार को सचिव पद की जिम्मेवारी सर्वसम्मति से सौंपी गई।
किसान नेता रतनमान ने इस मौके पर बताया कि गत चार जनवरी को मजदूर व किसानों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम विधायक सुमिता सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन उस ज्ञापन पर मुख्यमंत्री की ओर से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन
इसको लेकर किसान वर्ग में भारी रोष पैदा हो रहा है। मान ने कहा कि औंगद गांव के किसानों ने 26 जनवरी को करनाल में मनाए जाने वाले काले दिवस को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का पंचायत में आश्वासन दिया। पंचायत में महासचिव श्याम सिंह मान, संरक्षक परमाल सिंह राणा, धनेतर राणा, प्रदीप सिंह, रामबीर शर्मा, जगदीश सिंह, कृष्णलाल, रवि कुमार, विक्रम सिंह, मोहनलाल, कर्मबीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।