फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers became angry when gate passes were blocked, blocking the road with trolleys full of paddy.

Karnal News: गेट पास रोके तो फूटा किसानों को गुस्सा, सड़क पर धान से भरी ट्रॉलियां खड़ी कर लगाया जाम

Tue, 28 Oct 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers became angry when gate passes were blocked, blocking the road with trolleys full of paddy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। धान खरीद सीजन के बीच सोमवार देर शाम अनाज मंडी में गेट पास और एंट्री न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने नेशनल हाइवे के सर्विस रोड पर अपनी ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया।
अचानक हुए इस विरोध के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल और मार्केट कमेटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत और बातचीत के बाद किसानों को समाधान का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि धान सीजन के दौरान गेटपास व्यवस्था को सुचारू रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बार-बार मंडी बंद करने और समय पर एंट्री न देने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए गेटपास सिस्टम को डिजिटल या ऑनलाइन किया जाए ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन मंडी बंद रहने से बढ़ी किसानों की परेशानी

धान खरीद सीजन के दौरान मंडी को पिछले तीन दिनों तक बंद रखा गया था, जिससे किसानों में पहले से ही रोष था। सोमवार को मंडी खुलने पर सुबह से ही सैंकड़ों किसान अपनी धान से भरी ट्रालियां लेकर अनाज मंडी पहुंचे। मंडी गेट के बाहर दिनभर ट्राॅलियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम करीब चार बजे अचानक मार्केट कमेटी ने गेटपास काटना बंद कर दिया। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन शाम तक उन्हें एंट्री नहीं दी गई। किसानों ने मांग की कि मंडी प्रशासन तुरंत गेटपास जारी करें ताकि वे अपनी उपज मंडी में डाल सकें।

यूपी और अन्य जिलों से बढ़ी आवक

पिछले साल की तुलना में इस बार अनाज मंडी में डेढ़ गुना ज्यादा धान की आवक हो चुकी है। मंडी अधिकारियों के अनुसार बड़ी मात्रा में धान उत्तर प्रदेश, गन्नौर, गोहाना, सोनीपत जैसे जिलों से भी यहां पहुंच रही है। मंडी में तेजी से हो रही धान की खरीद और उचित मूल्य मिलने की संभावना के चलते किसान दूसरे जिलों से भी यहां आ रहे हैं। इस कारण प्रतिदिन मंडी गेट के बाहर ट्रालियों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed