फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers are busy preparing for tractor march

Karnal News: ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारियों में जुटे किसान

Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers are busy preparing for tractor march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को करनाल शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी तेज कर दी है। स्थानीय किसान भवन में विभिन्न किसान संगठनों की संयुक्त बैठक करके इसकी रणनीति तैयार की।
बैठक भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी व भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सुरेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में हुई। बहादुर मेहला ने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून लागू करने के मामले में झूठ बोल रही है। किसानों की काफी वर्षों से यही मांग प्रमुख रही है कि एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए।
विज्ञापन

किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। जब किसान अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडी में लेकर पहुंच जाता है तो कई बहाने बनाकर आढ़ती और व्यापारी उसकी फसल लागत मूल्य से भी कम दाम में खरीदते हैं। इससे किसानों को हर वर्ष बड़ा नुकसान हो रहा है। सरकार का किसानों की आय दोगुणी करने का दावा खोखला साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के माध्यम से नई कृषि ड्रॉफ्ट पॉलिसी लेकर आ रही है। मंडियों का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन कृषि कानून जो किसानों के दबाव में सरकार ने वापस ले लिए थे, उन्हें अब राज्य सरकारों के माध्यम से लागू करने की साजिश रची जा रही है। किसानों का कर्जा पूर्ण रूप से माफ किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान सुरेंद्र घुम्मन, राजबीर विशेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed