फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers angry due to non-issuance of gatepass, jammed

गेटपास जारी न होने से किसान नाराज, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to non-issuance of gatepass, jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। अनाज मंडी कार्यालय द्वारा गेटपास न काटे जाने से नाराज किसानों ने करनाल-यमुनानगर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे करीब सवा घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने प्रयास किया। लेकिन किसान गेटपास काटने की मांग पर अड़ गए और जाम नहीं खोला।
काफी समय बाद नायब तहसीलदार बलिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और गेटपास कटवाने शुरू करवाए। तब किसानों ने जाम खोला। नायब तहसीलदार बलिंद्र ने बताया कि गेटपास न कटने के कारण किसानों ने जाम लगा दिया था जिसे खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन

दो वाहनों की भिड़ंत
जाम के दौरान दो कारों कि टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार यमुनानगर से झज्जर की तरफ जा रही थी। अचानक उसके सामने एक कार आ गई जिसकी वजह से दोनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed