फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer dies in the field, accused of murder

Karnal News: खेत में किसान की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in the field, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। यमुना किनारे नलीपार गांव के खेत में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने खेत के पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर डीएसपी सोनू नरवाल कुंजपुरा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची थी। मामला पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि नलीपार निवासी 35 वर्षीय कृष्ण अपने खेत में बने कमरे की छत पर बिट्ट व एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठा था। इस दौरान उसके सिर में किसी हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की आशंका पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक कृष्ण के खेत में आरोपी बिजली की तार लगाता था। कृष्ण बार-बार उसे मना करता था। इस बात को लेकर उनकी कई बार कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता था कृष्ण
मृतक कृष्ण खेती से अलग भी कार्य करता था। उसके दो बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नलीपार गांव के कृष्ण के सिर में किसी चीज से वार करने की सूचना मिली है। कृष्ण की मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सोनू नरवाल, डीएसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed