{"_id":"66a442a34e0477d94707b9a7","slug":"farmer-attacked-with-bricks-and-stones-karnal-news-c-18-knl1008-438707-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसान पर ईंट-पत्थर से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसान पर ईंट-पत्थर से किया हमला
Sat, 27 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। अराईपुरा गांव में एक किसान पर ईंट-पत्थर पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया कि वह 17 जुलाई को अपने खेतों में कार्य कर रहा था। उसी दौरान उसके पड़ोसी खेत से मिट्टी हटाने की बात को लेकर कहासुनी करने लगे। दोनों आरोपियों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। आरोप है कि लड़ाई में उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। संवाद
विज्ञापन