फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farewell to Director General of Police PK Aggarwal

Karnal News: पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को दी विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Director General of Police PK Aggarwal
- महानिदेशक बोले, पुलिस अधिकारी की सबसे बड़ी शक्ति विश्वसनीयता और नेक नियति
विज्ञापन

- मधुबन पुलिस अकादमी में पुलिस महानिदेशक ने परेड का किया निरीक्षण किया और सलामी ली
- वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2023 में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
मधुबन। पुलिस अकादमी मधुबन में सोमवार को पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल का विदाई समारोह आयोजित हुआ। वह अपने 35 वर्ष के सेवाकाल के बाद 15 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने विदाई सम्मान परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मौके पर उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विश्वसनीयता और नेक नियती है। जिस अधिकारी के पास ये गुण हैं, वह बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है।
उन्होंने हरियाणा पुलिस के हित के लिए प्रस्तावों को स्वीकार करने के साथ ही तीन राज्य स्तरीय पदक क्रमश: मुख्यमंत्री वीरता पदक, गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक और पुलिस महानिदेशक उत्तम सेवा पदक आरंभ करने के लिए लिए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2023 में पदक विजेता रहे हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं नकद इनाम प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. सीएस राव ने स्मृति चिह्न भेंट किया। हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा कारागार के डीजीपी मोहम्मद अकिल, सीआईडी के एडीजीपी आलोक मित्तल, कानून एवं व्यवस्था की एडीजीपी ममता सिंह, दक्षिण मंडल रेवाड़ी के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण, आईजीपी (आधुनिकीकरण) अमिताभ सिंह ढिल्लो, आईजीपी (प्रशासन) संजय कुमार, आईजीपी (सुरक्षा) सौरभ सिंह, आईजीपी (ट्रैफिक) हरदीप सिंह दून, करनाल मंडल के आईजीपी सतेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. सीएस राव ने महानिदेशक एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना अग्रवाल का स्वागत किया और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed