फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fancing player Rajeev

फैंसिंग प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल लेकर आए राजीव की सीएम ने की सहराना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
fancing player Rajeev
fancing player Rajeev
फैंसिंग प्रतियोगिता चेन्नई से एक सिल्वर व एक ब्रांज मेडल लेकर लौटे दिव्यांग राजीव कुमार ने शनिवार को सीएम मनोहरलाल से शिव कॉलोनी स्थित पूर्व पार्षद बलबीर सिंह के निवास पर आशीर्वाद लिया। उनकी मुलाकात स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्र ने करवाई। इससे पहले भी सुभाष चंद्र ने दिव्यांग राजीव की हिम्मत और काबलियत की काफी सहराना की। 31 जुलाई को जब राजीव चेन्नई से मेडल जीत कर करनाल लौटे थे सुभाषचंद्र ने उनको सम्मानित किया था। राजीव ने बताया कि सीएम ने उनके साहस और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि आप को ऐसे ही अपने जीवन में कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग को दिव्यांग राजीव कुमार से सीख लेनी चाहिए। जिन्होंने अपने आप को कभी दिव्यांग नहीं समझा और निरंतर कड़ी मेहनत करके अपने आप को एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर करनाल मेयर भी उपस्थित रही। बताते चले कि दिव्यांग राजीवन व्हील चेयर फैंसिंग प्रतियोगिता में पिछले 9 सालों से कोच सत्यवीर की देखरेख में कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहें हैं। वह हर रोज सुबह शाम करीब 4 घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed