{"_id":"699f51d281c3b85a4e0165c5","slug":"falgun-festival-begins-baba-shyam-will-be-adorned-every-day-karnal-news-c-18-knl1018-853925-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फाल्गुन महोत्सव शुरू, हर दिन होगा बाबा श्याम का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फाल्गुन महोत्सव शुरू, हर दिन होगा बाबा श्याम का शृंगार
Thu, 26 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। शहर के लत्या सिंह कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में बुधवार से छह दिवसीय फाल्गुन महोत्सव शुरू हो गया। आयोजन में प्रतिदिन बाबा श्याम का अलौकिक व मनोहारी शृंगार केदर्शन होंगे। भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
संरक्षक प्रमोद बंसल व विनीत बंसल ने बताया कि महोत्सव मंदिर में महोत्सव 2 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। अंतिम दिन विशेष आकर्षण के रूप में पुष्प वर्षा, रंगारंग होली उत्सव एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। प्रधान विनीत बंसल ने बताया कि यह महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और आनंद का अद्भुत संगम होगा। श्री खाटू श्याम परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।