{"_id":"68e8178d09ef154ee2077b9d","slug":"eyes-of-167-students-were-examined-in-the-camp-karnal-news-c-18-knl1008-755573-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविर में की 167 छात्रों के नेत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविर में की 167 छात्रों के नेत्रों की जांच
Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में वीरवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 167 छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के नेत्रों की जांच की गई। अरोड़ा आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने डिजिटल आई स्ट्रेन, मायोपिया, निकट दृष्टि दोष और अन्य नेत्र समस्याओं के बारे में उपयोगी जानकारी साझा की। प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने आज के डिजिटल युग में स्वस्थ आंखों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनियमित जीवनशैली हमारी दृष्टि पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी, रेड रिबन क्लब, ब्लड डोनर क्लब और एनएसएस यूनिट्स के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन