फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exemption to operate e rickshaw on kunjpura raod

व्यापारियों के विरोध के बाद कुंजपुरा रोड नो ट्रेफिक जोन में ई-रिक्शा संचालन को मिली छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Exemption to operate e rickshaw on kunjpura raod
व्यापारियों के विरोध के बाद आखिर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने नो ट्रैफिक जोन कुंजपुरा रोड मार्केट में ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर के आवागमन की छूट दे दी, लेकिन कारें दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक नहीं जा सकेंगी। यह निर्णय सोमवार को करनाल व्यापार मंडल, कुंजपुरा रोड मार्केट एसोसिएशन आदि व्यापारियों की उपायुक्त के साथ हुई बैठक में लिया गया है। वहीं रेलवे रोड से फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव पर रोक लगाने के संबंधी व्यापारियों की मांग को प्रशासन ने खारिज कर दिया। व्यापारियों का तर्क था कि फ्लाईओवर से सैकड़ों दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

करनाल व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र भांबा, जिलाध्यक्ष डा.जेआर कालड़ा की अगुवाई में व्यापारी सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उपायुक्त और स्मार्टसिटी करनाल के सीईओ निशांत कुमार यादव के साथ बैठक हुई। सबसे पहले व्यापारियों ने कहा कि कुंजपुरा रोड को नो ट्रैफिक जोन घोषित किए जाने के बाद ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर पर भी पाबंदी लगा दी गई है, जिससे ग्राहकों की संख्या आधे से भी कम हो गई है। भीषण गर्मी में कार को पार्किंग में खड़ी करने के बाद सौ से दौ सौ मीटर पैदल चलकर कोई ग्राहक नहीं जाना चाहता। दूसरी बात यदि किसी ग्राहक ने कूलर, पंखा, मोटर या फिर कोई बड़ी वस्तु बाजार से खरीदी तो बिना ई-रिक्शा आदि के वह उसे उठाकर अपनी गाड़ी तक कैसे ले जाएगा। यही कारण है कि ग्राहक दूसरे बाजारों का रुख कर रहे हैं। बात तर्क संगत लगी तो उपायुक्त ने तत्काल ही नो ट्रैफिक जोन में ई-रिक्शा व थ्री व्हीलर के आने जाने की अनुमति दे दी, जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों की ओर से जरनैली कोठी व पुरानी सब्जी मार्केट पार्किंग स्थल पर मल्टीपल पार्किंग बनाने की व्यापारियों ने मांग रखी है। पुरानी सब्जी मंडी पार्किंग स्थल पर उपायुक्त पहले ही मल्टीपल पार्किंग की स्वीकृति दे चुके हैं, जबकि जरनैली कोठी पर भी उन्होंने सहमति दी है। रेलवे रोड विक्रम मार्ग से लेकर हरियाणा नर्सिंग होम तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के प्रस्ताव को रद्द करने की व्यापारियों की मांग खारिज कर दी गई। उपायुक्त ने बताया कि भले ही व्यापारियों को अभी फ्लाईओवर अनुपयुक्त लग रहा हो लेकिन आने वाले समय में सर्वाधिक उपयोगी सिद्ध होगा। इसके लिए तैयार पिलर लाकर लगाए जाएंगे। सिंगल पिलर पर फ्लाईओवर होगा, इस कारण किसी भी बाजार या दुकानदार को कोई नुकसान नहीं होगा। बैठक में कुंजपुरा रोड के प्रधान पाशुंल गिरधर, उप प्रधान भप्पन चौधरी, महासचिव कैलाश सचदेवा, किशोर नागपाल, कर्ण ग्रोवर, कृष्ण लाल सचदेवा आदि कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

-उपायुक्त निशांत कुमार यादव के साथ बैठक अच्छे माहौल में हुई, उन्होंने व्यापारियों की बातों व समस्याओं को गंभीरता से सुना है। इसके बाद कुंजपुरा रोड मार्केट के नो ट्रैफिक जोन में ई-रिक्शा व थ्री व्हीलर के प्रवेश की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पांशुल गिरधर, प्रधान कुंजपुरा रोड मार्केट एसोसिएशन करनाल।
-व्यापारियों ने रेलवे रोड से हरियाणा नर्सिंग होम तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण न कराने की बात रखी थी लेकिन उपायुक्त ने इस मांग को नहीं माना है। उनका कहना है कि भविष्य में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए फ्लाईओवर आवश्यक है। यह सिंगल पिलर वाला फ्लाईओवर होगा, इससे किसी भी दुकानदार को कोई नुकसान नहीं होगा।

डा.आरजे कालड़ा, जिलाध्यक्ष करनाल व्यापार मंडल
-उपायुक्त के सामने व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी से इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की मांग रखी है। इस प्रस्ताव पर उन्होंने शीघ्र विचार करने का भरोसा दिया है। यदि ऐसा स्टेडियम बनता है तो क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात होगी।
नरेंद्र भांबा, चेयरमैन करनाल व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed