Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exemption in property tax will be given on self-certification of property ID.

Karnal News: प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित करने पर संपत्ति कर में मिलेगी छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Exemption in property tax will be given on self-certification of property ID.
- नगर निगम की ओर से संपत्ति धारकों के लिए शुरू की गई योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अब प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित करने पर शहर के लोगों को संपत्ति कर में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नगर निगम की ओर से संपत्ति धारकों के लिए यह योजना शुरू की गई है। वहीं एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी के डाटा को स्व-प्रमाणित कर लॉक करने से कोई अन्य व्यक्ति उससे किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं कर सकता और न ही उसमें कोई तबदीली लाने के लिए आपत्ति दर्ज कर सकता।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रॉपर्टी आइडी को स्व-प्रमाणित करने से वित्त वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। जिले में अभी तक शहर में 30 हजार 190 संपत्ति मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी को स्व-प्रमाणित करवा चुके हैं। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर सभी संपत्ति धारकों से संपर्क कर प्रॉपर्टी आईडी का डाटा स्व-प्रमाणित करने का कार्य कर रही हैं। अगर प्रॉपर्टी आईडी डाटा में कोई त्रुटि हो, तो रजिस्ट्री व आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों सहित नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केन्द्र में आकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित
सबसे पहले एनडीसी पोर्टल property.ulbharyana.gov.in साइट पर जाएं। इसके बाद अगर किसी ने साइट पर पंजीकरण किया हुआ है तो ठीक, नहीं तो न्यू रजिस्ट्रेशन का बटन क्लिक कर उस पर अपना ब्योरा दर्ज करें। इसके पश्चात अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें तथा सर्च फील्ड में जाकर प्रॉपर्टी आईडी को सर्च करें। फिर प्रॉपर्टी का ब्योरा पर क्लिक कर उसे चेक करें। प्रत्येक ब्योरा के आगे येस व नो, दोनों विकल्प मिलेंगे। उसे ध्यान से पढ़ने के बाद, सारा डाटा ठीक दिखाई दे, तो उसे येस कर दें। सारी जानकारी को येस करने के बाद अंत में परिवार पहचान पत्र या आधार नंबर डालकर सब्मिट करें, उसके पश्चात प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed