फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   example of harmony

4 दशक से गीता का प्रचार कर मोहम्मद खुर्शीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
example of harmony
शहर की दुर्गा कालोनी निवासी हरियाणा हज कमेटी के कोआर्डिनेटर खुर्शीद आलम पिछले 40 वर्षों से श्रीकृष्ण कृपा के साथ जुड़कर गीता के उपदेशों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वह गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से जुड़े हैं। खुर्शीद बताते हैं कि करीब 40 साल पहले जब स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज सनातन धर्मसभा में एक कार्यक्रम में आए थे, तो युवक के साथ वह उनसे मिले। उनके विचारों से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ गया। इसके बाद गीता के उपदेशों को सुना तो उससे काफी प्रभावित हुआ। उनका कहना है कि श्रीमद्भागवत गीता और आसमानी किताब कुरान के आने के समय में भले ही अंतर हो, लेकिन शिक्षाएं एक जैसी ही हैं। गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि हे पार्थ हर कार्य को तू परमेश्वर को समर्पित करके कर तो वह कार्य देवतुल्य ही होगा। वही कुरान में भी इस्लाम शब्द का अर्थ ही समर्पण बताया गया है। कुरान में 30 दिन का रोजा रखने को तो कहा गया है तो गीता के दूसरे अध्याय के 59 से 72वें श्लोक को पढ़ा जाए तो रोजा या उपवास में इसकी व्याख्या मिलती है।
विज्ञापन

नहीं समझ पा रहे जीवन का मर्म
खुर्शीद कहते हैं कि आज लोग श्रीमद्भागवत गीता जैसे अद्वितीय ग्रंथ से दूर जा रहे हैं। यही कारण है कि वह जीवन का मर्म समझ नहीं पा रहे हैं। गीता सिखाती है कि हम कैसे जियें कि अमर हो जाएं। ईश्वर ने स्वयं कहा है कि जो महानता को बरकरार रखने व उसके नजदीक आने की चेष्ठा नहीं करते, वह ईश्वर को कभी नहीं जान पाते। वह नमाज, जिसे अल्लाह कबूल करेगा। इसे गीता के आठवें अध्याय के आठवें श्लोक से भी समझा जा सकता है। जिसमें कहा है कि ईश्वर से दोस्ती बनाना है तो उसके अनुकूल आचरण करना होगा।
विज्ञापन

अनंत प्रकाश ग्रहण करने का संदेश
उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में महर्षि वशिष्ठ ने अनंत प्रकाश को ग्रहण करने की बात कही, कुरान में भी प्रकाश का ध्यान बताया गया है। सभी धर्मों का तत्व ज्ञान एक ही है। चाहे उसे किसी भी मजहब या भाषा में कहा जाए। इस बात को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि ईर्ष्या और द्वेष की दीवार खड़ी हो रही, जो मनुष्य को पतन की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed