{"_id":"6181a2ad2a86255c411e955a","slug":"examination-amid-festival-city-stuck-in-jam-karnal-news-knl885313169","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के बीच परीक्षा, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के बीच परीक्षा, जाम से जूझा शहर
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर बाजार में रही भारी भीड़। कर्ण गेट में जाने के लिए पुलिसकर्मी से अपील करती स्कू?
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। त्योहार के दिनों में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस सिपाही पद की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के तीसरे दिन करनाल शहर जाम से जूझता रहा। मुख्य बाजारों के अलावा शहर के हर मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
15 मिनट का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा का समय भी लगा। खासकर परीक्षा सत्र खत्म होने के समय। ऐसे में स्थानीय लोगों के अलावा अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने में भी देरी हुई। बाजारों में धनतेरस की खरीदारी के लिए भी काफी लोग पहुंचे थे और शहर के 63 केंद्रों पर हुई परीक्षा में दूसरे जिलों से अभ्यर्थी आए थे।
मंगलवार को परीक्षा के अंतिम दिन सुबह के सत्र में 41.77 प्रतिशत और शाम के सत्र में 42.13 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
दो सत्रों में हुई परीक्षा में सुबह के समय 18800 अभ्यर्थियों ने में से 7853 ने परीक्षा दी। जबकि 10947 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में 18800 अभ्यर्थियों में से 7922 ही पहुंचे। जबकि 10878 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में कुल 37600 अभ्यर्थियों में से 15775 ने परीक्षा दी। जबकि 21825 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

धनतेरस के अवसर पर शहर में लगा रहा जाम। संवाद