फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ewelery and cash worth lakhs cleared from two houses

Karnal News: दो घरों से लाखों के जेवरात और नकदी साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
ewelery and cash worth lakhs cleared from two houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सेक्टर-5 में व्यापारी के घर से जेवरात समेत करीब चालीस लाख रुपये का सामान चोरी करने वालों का सुराग तक नहीं लगा था कि अब सेक्टर-6 में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है।
केस-1
सुबह सैर को निकला था दंपती
सेक्टर-6 निवासी दंपती सुबह टहलने के लिए निकला। घर में बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान चोर अंदर घुस गए और अलमारी से करीब दो लाख रुपये के सोने के गहने और 20 हजार की नकदी ले गए। यूपी के वाराणसी निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि सुबह सवा छह बजे वह पत्नी के साथ टहलने गया था। वापस आकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा था। सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र गया था परिवार
सेक्टर-6 में बदमाशों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। यहां खिड़की के रास्ते चोर घर में घुसे और नकदी ले गए। परिवार महाराष्ट्र गुरुद्वारा में मत्था टेकने गया था। पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने खिड़की टूटी देखी तो उसके चाचा के लड़के को घर भेजा। जहां सामान बिखरा था और अलमारी में रखे 70 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के घर में चोरी का नहीं लगा सुराग
सेक्टर-6 में चोरी की वारदात के बाद बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। यहां व्यापारी के मकान में चोरों ने सोने के जेवरात समेत चालीस लाख का सामान साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed