फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Everyone should serve cows: Swami Krishnananda Puri

हर किसी को करनी चाहिए गायों की सेवा : स्वामी कृष्णानंद पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Everyone should serve cows: Swami Krishnananda Puri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। निगदू स्थित समाध बाबा भगवान गिरी गोशाला का नौवें स्थापना दिवस पर स्वामी कृष्णानंद पुरी ने कहा कि गायों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। हर व्यक्ति को गाय की सेवा अवश्य करनी चाहिए।
स्वामी कृष्णानंद पुरी ने कहा कि उन्होंने 27 गायों से इस गोशाला का प्रारंभ किया था। आज इस गोशाला में 500 के करीब गाय हैं। उक्त समय में साधनों का काफी अभाव था लेकिन गोभक्तों के सहयोग से आज गोशाला निरंतर विकास की ओर उन्मुख है। गो सेवा के लिए प्राप्त साधनों की भी व्यवस्था हो गई है। समाध बाबा भगवान गिरि गोशाला आसपास के क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां पर विशेष तौर पर नर्मदेश्वर महादेव को स्थापित किया गया और हनुमान जी का मंदिर निर्माणाधीन है। गोशाला के नौवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य तौर पर महेंद्र मैहला, विनोद गर्ग, प्रवीण डाबरथला एवं निगदू गांव के सरपंच जितेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर गोशाला के चेयरमैन अर्पण गुप्ता, प्रधान गोल्डी राणा, उप प्रधान कमल गुप्ता (कमलकांत) कोषाध्यक्ष सुभाष राणा, सचिव डाॅ. सतपाल राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed