फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Every village of Karnal will get internet facility

Karnal News: करनाल के हर गांव को मिलेगी इंटरनेट सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Every village of Karnal will get internet facility
- पहला जिला बनेगा करनाल, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह काम जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

- सभी गांवों में उपलब्ध कराई जाएगी बैंकों की मोबाइल सेवा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंटरनेट के युग में गांवों तक इसकी पहुंच के लिए प्रदेश सरकार ने कर्णनगरी वासियों को बड़ी सौगात दी है। क्योंकि करनाल सभी गांवों में इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाला हरियाणा का पहला जिला बनेगा। जिले की 335 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट की सेवा उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है, जिसका काम जिला प्रशासन जल्द शुरू करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में अपने दो दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा करने के साथ ही अधिकारियों को इस काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी गांवों में बैंकों की मोबाइल सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले के सभी गांवों में इंटरनेट की सेवा पहुंचने से यहां रहने वाली करीब 10 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान करनाल के उपायुक्त अनीश यादव को निर्देश दिया कि जिले के सभी गांवों में इंटरनेट की सेवा दी जाए। इसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड का सहयोग लिया जाए और सभी गांवों तक इंटरनेट पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में 70 से 80 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन प्रणाली से संपन्न होते हैं, ऐसे में गांवों में इंटरनेट सेवा का होना जरूरी है। करनाल पहला ऐसा जिला होगा, जिसके प्रत्येक गांव में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सभी गांवों में बैंकों की मोबाइल सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कलामपुरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बैंक नहीं होने की समस्या पर कहा कि जिले के सभी गांवों में बैंकों की मोबाइल सेवा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया गया है कि बैंकों की मोबाइल सेवा को सभी गावों तक पहुंचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
- मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें
. काछवा क्रॉसिंग रेलवे पुल से स्वामी विवेकानंद चौक तक करीब 800 मीटर लंबी सड़क होगी फोरलेन
. काछवा रोड से जरीफा फार्म और इंद्री रोड से टीकरी कैलाश तक की सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण
. डबरी गांव में दो एकड़ में व्यायामशाला, पार्क, जिम और लाइब्रेरी का निर्माण
. कलामपुरा गांव में संस्कृति मॉडल स्कूल बनाया जाएगा
. कलामपुरा राजकीय स्कूल का नया भवन बनाया जाएगा
. काछवा से कलामपुरा तक सड़क का निर्माण दो महीने में सिंचाई विभाग पूरा करेगा
. कलामपुरा गांव के राजकीय स्कूल में वॉलीबॉल खेल मैदान बनाया जाएगा
. कलामपुरा गांव के तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा
. कलामपुरा गांव के सामुदायिक केंद्र का निर्माण जल्द पूरा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed