फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after five days, the accused of double murder remains out of reach of the police.

पांच दिन बाद भी दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, the accused of double murder remains out of reach of the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव इच्छनपुर में सोमवार रात को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर असंध थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी बलजीत सिंह से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की।
पीड़ित परिजनों ने कहा कि दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बाद भी तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस कारण पीड़ित परिवार को खतरा है कि आरोपी दोबारा उन पर हमला कर सकता है। इस दौरान थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने परिवार के लोगों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की चार टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। इनमें करनाल सीआईए की दो टीम, असंध सीआईए और असंध थाना की टीम शामिल हैं। घायल सर्वजीत कौर, पीड़ित लखविंद्र ने बताया कि अभी तक आरोपी फतेह सिंह फरार चल रहा है। ऐसे में उन्हें खतरा है कि वह रात को उन पर हमला कर सकता है। यही कारण है कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है, लेकिन डर के कारण कटाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस मामले में हर पहलू की सतर्कता से जांच कर रही है। आरोपी के सभी ठिकानों पर छापामारी चल रही है। दोहरे हत्याकांड को देखते हुए चार टीमें बनाई हुई हैं। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी और अन्य एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बलजीत सिंह, थाना प्रभारी असंध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed