फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entered the showroom and beat up the employee

Karnal News: शोरूम में घुसकर कर्मचारी की पिटाई

Wed, 21 Jan 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 21 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Entered the showroom and beat up the employee
घटना का सीसी टीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के एक कार शोरूम में घुसकर 10-12 युवकों ने हंगामा किया। कर्मचारी मुकेश की थप्पड़ और मुक्कों से पिटाई की। कर्मचारी हाथ जोड़ता रहा, लेकिन युवक पीटते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मचारी ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी को शिकायत दी। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है।
हंगामा करने वाले लोग इंश्योरेंस पॉलिसी के विवाद को लेकर कार शोरूम पहुंचे थे। वहीं, कंपनी कर्मचारी मुकेश ने थाना शहर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में पिटाई करने, महिला कर्मियों से धक्का मुक्की सहित 20 हजार रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित शोरूम के कर्मचारी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर में 10 से 12 लड़के शोरूम पर आए। एक युवक ने करीब एक साल पहले शोरूम से गाड़ी खरीदी थी। पिछले कुछ दिनों से बीमा के बारे में उससे बातचीत चल रही थी। रविवार होने के कारण बीमा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इस बात पर पहले फोन पर भी बहस हुई थी। आरोप है कि युवकों ने आते ही मुकेश की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने महिलाकर्मियों से भी धक्का मुक्की की। सेक्टर-4 पुलिस चौकी प्रभारी राजन ने बताया कि शोरूम कर्मचारी ने 20 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुरुक्षेत्र के हैं आरोपी युवक
प्रबंधक गौतम ने बताया कि हमलावर युवक कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। शोरूम के प्रबंधक ने बताया कि ग्राहक का फोन रविवार को भी आया था। कर्मचारी मुकेश ने बोल दिया था कि एक साल बाद पॉलिसी की याद आई। इससे ग्राहक नाराज हो गया था। फोन पर भी कर्मचारी से अभद्र भाषा का प्रयोग करके बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed