{"_id":"69a353d39b4d028107041bf1","slug":"engaging-the-elderly-woman-in-conversation-they-took-away-her-gold-earrings-and-mangalsutra-karnal-news-c-18-knl1018-855613-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर सोने की बालियां-मंगलसूत्र ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर सोने की बालियां-मंगलसूत्र ले गए
Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
करनाल के नीलोखेड़ी में बुजुर्ग महिला को बातों में लगाकर अपने साथ लेकर जाते दो आरोपी सीसीटीवी मे
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी में शुक्रवार सुबह 11:45 बजे काम के लिए आई कलसी गांव निवासी बुजुर्ग महिला चंद्रो देवी को बातों में उलझाकर दो ठग उनके कानों की सोने की बालियां और मंगलसूत्र उतरवाकर भाग गए। बुटाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला को ले जाते हुए युवक सीसीटीवी में कैद हो गए।
गांव कलसी निवासी चंद्रो देवी शुक्रवार को अपने बेटे बनारसी और पुत्रवधू पूजा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से नीलोखेड़ी पहुंची थी। बहू और बेटे को दवाई लेने के लिए अस्पताल जाना था। दोनों बुजुर्ग महिला को बीडीओ कार्यालय के पास छोड़कर चले गए। इसी दाैरान दो अज्ञात युवक महिला के पास पहुंचे। दोनों महिला को बातों में उलझाकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की तरफ ले गए। आरोपी महिला को लेकर बुटाना गांव की दिशा में चलने लगे। इसी दाैरान आरोपियों ने महिला को एक सफेद रुमाल में बंधे नौ रुपये के सिक्के, जिनमें दो-दो रुपये के दो सिक्के और एक पांच रुपये का सिक्का और साथ में एक चुंबक दे दिया।
इसके बाद आरोपी उसे हैफेड कॉलोनी के पास ले गए। वहीं दोनों युवकों ने उसके कानों से सोने की बालियां और सोने का मंगलसूत्र उतरवा लिया। वारदात के बाद आरोपी महिला को फिर बातों में लगाकर टी-पॉइंट नीलोखेड़ी के पास छोड़कर भाग गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि महिला चंद्रो की शिकायत पर छीना झपटी की प्राथमिकी दर्ज की है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।