फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees warned of fast unto death

Karnal News: कर्मचारियों ने आमरण अनशन की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Employees warned of fast unto death
- पार्ट दो कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने 10वें दिन जारी रखा धरना
विज्ञापन


- कर्मचारियों की मांगों को पूरा न होने किया जाएगा आमरण अनशन

- भूख हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स पार्ट दो कर्मियों का खत्म कराया अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। आउटसोर्स पार्ट दो कर्मचारी संगठन हरियाणा का धरना लघु सचिवालय के सामने 10वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सात कर्मचारियों की हड़ताल जूस पिलाकर खुलवाई गई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार पार्ट-दो कर्मचारियों को जल्द पक्का नहीं करती है तो वह आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भूख हड़ताल करने के बावजूद किसी अधिकारी या सरकार के प्रतिनिधि ने बातचीत करना उचित नहीं समझा। मौके पर संगठन के राज्य प्रधान राम रतन ने धरना स्थल के माध्यम से एलान किया है कि जब तक पक्का नहीं किया जाता तब तक कोई कर्मचारी अपने घरों व दफ्तरों के लिए पलायन नहीं करेगा।
विज्ञापन

राम रतन ने कहा कि पार्ट-दो के सभी कर्मचारी विभागों में लगभग तीन व 15 वर्षों से कार्यरत हैं। आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारियों का अपनी मांगों के लिए लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर राज्य महासचिव योगेश चंद्र, प्रेस सचिव सतवीर, संयोजक संदीप देशवाल, सह संयोजक रवि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संजय मुंडे, धर्मेंद्र दहिया, रविंद्र कुमार, रोहित कुमार, रंजना कुमारी, दर्शन हुडा, जसपाल टोपरा, सुदीप सांगवान, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed