फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   employee misbehaved with sports officer

Karnal News: खेल अधिकारी से कर्मचारी की बदसलूकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
employee misbehaved with sports officer
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में पिछले दो दिनों से खेल प्रतियोगिताएं चल रहीं हैं। यहां तैनात कृषि विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर आरोप है कि वह खिलाड़ियों से अभद्रता कर रहा है। इस पर उसे टोका गया तो उसने स्कूल खेल अधिकारी को धमका दिया। मामले की शिकायत खेल अधिकारी से की गई। इसके साथ ही इस मामले में कृषि विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया जाएगा।
अपनी शिकायत में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता ने बताया कि कर्ण स्टेडियम में खंड स्तरीय और जिला स्तरीय खेल हो रहे हैं। यहां दो दिन से कृषि विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आयोजकों और खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। सोमवार को उसने शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं एईडी महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और एईओ संगीता को धमकी दी। उन्होंने कर्मचारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एईओ संगीता ने बताया कि सुबह जब कर्मचारी कर्ण स्टेडियम में सफाई कर रहे थे तब भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिला खेल अधिकारी ने उसकी शिकायत डीसी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शिकायत आई है। विभाग की ओर से पहले ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अभद्रता के संबंध में पत्राचार किया गया है। इसकी शिकायत कृषि विभाग से की जाएगी।

-नीलकमल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी करनाल।


कृषि विभाग को इस मामले को लेकर उन्होंने अभी पत्र नहीं लिखा है क्योंकि देर शाम तक खेल चल रहे थे। फिलहाल खेल अधिकारी को शिकायत दी है। जैसे ही खेल समाप्त होते हैं आगे की कार्रवाई के लिए काम किया जाएगा।
- संगीता, एईओ जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed