{"_id":"a567b7075c081f8c8dba517f383f8ffb","slug":"eleven-crores-for-cane-s-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के रकबा बढ़ाने के लिए 11.62 करोड़ की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के रकबा बढ़ाने के लिए 11.62 करोड़ की योजना
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 20 Dec 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद सहकारी चीनी मिल लिमिटेड ने पिराई सत्र 2013-14 के लिए अब तक छह लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके 50 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
शुगर मिल शाहाबाद के चेयरमैन एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि इस सत्र में अब तक छह लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके 50 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन कर लिया है। इस समय शुगर रिकवरी 10.10 प्रतिशत है, जोकि हरियाणा की सभी सहकारी चीनी मिलों में सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद सहकारी चीनी मिल में 24 मेगावाट कोजन प्लांट से 45 लाख यूनिट बिजली का निर्यात हरियाणा विद्युत निगम को किया जा चुका है। मिल में प्रतिदिन करीब 49 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा रही है। मिल द्वारा किसानों के लिए वर्ष 2014-15 के लिए करीब 44 हजार एकड़ रकबा गन्ने की फसल के अधीन लाने के लिए 11.62 करोड़ की एक भावी गन्ना विकास योजना बनाई है।
विज्ञापन
जिसमें किसानों को गन्ने के बीज ब्याज मुक्त लोन पर उपलब्ध कराने के अलावा दवाईयों व कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया जाएगा। इस सत्र में मिल द्वारा केन यार्ड में गन्ना तोल में पारदर्शिता के लिए मैनलेस वेयिंग मशीन पहली बार लगाई है। इससे किसानों को अपना गन्ना डालने में सुविधा मिल रही है।
शुगर मिल के एमडी देवेन्द्र कौशिक का कहना है कि इस पेराई सत्र में 70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखकर 7.21 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि किसानों को बैंक के माध्यम से गन्ने की रकम का भुगतान शीघ्र किया जा रहा है।