फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity workers roared against SDO

Karnal News: एसडीओ के खिलाफ गरजे बिजली कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers roared against SDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की मेरठ रोड सेक्टर छह सब यूनिट ने उपमंडल अधिकारी की तानाशाही व हठधर्मिता के खिलाफ सेक्टर छह कार्यालय में दो घंटे सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित हैं, एसडीओ उनकी सुनवाई नहीं करते।
कर्मचारियों के पास काम करने के औजार नहीं हैं। कार्यालय में पांच महिलाएं काम करती हैं, लेकिन उनके लिए अलग से शौचालय की उपलब्धता नहीं है। उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए धूप में खड़ा रहना पड़ता है, उनके लिए शेड का इंतजाम नहीं है। एसडीओ का महिलाओं से बात करने का रवैया ठीक नहीं है। संजीव कुमार एएलएम मृतक के परिवार को छह महीने से आज तक बैंक क्लेम नहीं मिला है। यह अधिकारी काम करने के लिए नकारात्मक और टरकाऊ रवैया अपना रहा है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते उपमंडल अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल नहीं किया तो यह आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र कंबोज और संचालन सचिव प्रदीप कुमार ने किया।
कर्मचारियों को प्रमुख रूप से राज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा, राज्य सचिव सतीश मान व सर्कल सचिव विशाल बनवाला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगे काफी टाइम से लंबित हैं, लेकिन एसडीओ कोई काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य कमेटी नेता विकास कुमार, सिटी यूनिट प्रधान अजीत सैनी, उप प्रधान संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed