फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity wires hanging on poles in the city, shopkeepers in the shadow of fear

Karnal News: शहर में खंभों पर लटक रहे बिजली के तार, डर के साये में दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires hanging on poles in the city, shopkeepers in the shadow of fear
258...कर्ण बाजार में बिछा बिजली की एचटी लाइन व तारों का जाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में बिजली के खंभों पर लटकते तार खतरा बने हैं। मुख्य बाजार से लेकर कॉलोनियों तक में यही हाल है। लोगों का कहना है कि इस बारे में बिजली निगम में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया रहा है।
कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी काफी नीचे लगे हैं। वहीं मीटर के ढक्कन भी खुले हैं। शहर में 20 जगहों पर लटकते बिजली के तार देख जा सकते हैं।
बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। वार्ड एक के वसंत विहार क्षेत्र में मुख्य सड़क से प्रवेश करते समय यदि ऊपर की ओर देखें तो तारों का जाल नजर आएगा। यहां मुख्य रोड पर सभी दुकानों के आगे से हाईटेंशन व हाई वोल्टेज तारों का जाल है। वहीं इन लटकते तारों के इस जाल के कारण दुकानदार दुकान की छत पर नहीं जा सकते। दूसरी मंजिल के निर्माण के बारे में तो सोचा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

वसंत विहार निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि बिजली के तारों पर अन्य केबल व इंटरनेट के तार भी लिपटे हैं। जिनका वजन होने की वजह से बिजली के तार झुक जाते हैं। कर्ण विहार निवासी राजेश ने बताया कि बिजली के तार लटके हैं। इस कारण से यहां बारिश में घरों या खंभों में करंट आ जाता है। दुर्गा कॉलोनी वासी रविंद्र का कहना है कि यहां की अधिकतर गलियों में तारें लटकी हैं। उत्तम नगर निवासी महावीर ने बताया कि यहां तार इतने नीचे हैं कि पैदल चलते समय डर लगता है।

258...कर्ण बाजार में बिछा बिजली की एचटी लाइन व तारों का जाल। संवाद

258...कर्ण बाजार में बिछा बिजली की एचटी लाइन व तारों का जाल। संवाद

258...कर्ण बाजार में बिछा बिजली की एचटी लाइन व तारों का जाल। संवाद

258...कर्ण बाजार में बिछा बिजली की एचटी लाइन व तारों का जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed