{"_id":"352afa0aadc4bf841b3cabe36b1177ca","slug":"electricity-thundering-gharoandha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अलीपुर खालसा में बिजली गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अलीपुर खालसा में बिजली गिरी
करनाल
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घराैंडा कस्बे के गांव अलीपुर खालसा में शुक्रवार अलसुबह एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से घर की ममटी गिर गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई।
बिजली से आधा दर्जन लोगों के बिजली भी उपकरण जल गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
गांव अलीपुर खालसा में वीरवार रात को लगभग दो बजे एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे ग्रामीणों की नींद टूटी और पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। काफी देर के बाद लोगों को पता चला कि गांव के दया राम के मकान की ममटी पर आसमानी बिजली गिरी है।
जिससे ममटी की छत गिर गई और बिजली के उपकरण, पंखे, इन्वर्टर, टीवी अन्य काफी सामान जल गया। इसी के साथ-साथ लगते कई घरों के भी बिजली उपकरण जल गए है। दयाराम ने बताया कि रात को लगभग दो बजे जोरदार धमाका हुआ। आनन फानन से पूरा परिवार घर से बाहर निकला। थोड़ी देर के बाद आसमानी बिजली गिरने से मकान की ममटी ढह गई।
उन्होंने बताया कि आसपास के परमानंद, सुरेश, सुखी राम, राजकुमार के फ्रिज, इन्वर्टर, टीवी और अन्य बिजली के उपकरण जल गए।