{"_id":"694afafd2a04abe6ec01a6f3","slug":"electricity-meter-boxes-broken-in-indri-fear-of-accidents-karnal-news-c-18-knl1018-807846-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री में बिजली के मीटर के बक्से टूटे, हादसों का भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री में बिजली के मीटर के बक्से टूटे, हादसों का भय
Wed, 24 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। शहर व आसपास के क्षेत्र में बिजली की चोरी रोकने के लिए निगम की ओर से लगाए गए मीटर के बक्से टूटे पड़े हैं, जिससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। विभिन्न वार्डों की गलियों व मुख्य बाजार की सड़कों के किनारे लगे खंभों पर बिना ढक्कन के मीटर लटके हुए हैं।
वार्ड-6 में लटके मीटरों के बारे में यहां के बाशिंदों में चिंटू, संजय, पर्व, अनमोल व मनोज ने बताया कि बिजली की चोरी रोकने के लिए निगम ने घरों से बाहर मीटर निकाले थे। मीटर लगने के कुछ समय बाद ही निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया। निगम के ठेकेदारों ने मीटर बदलने के बहाने उनके लोहे के कलंप भी गायब कर दिए। अब एक फ्रेम पर कम से कम चार मीटर लटके है न तो उनके ऊपर शीशें के फ्रेम हैं और न ही उन मीटरों का बक्सा ही है। इस कारण से मीटर से निकले तार नंगे पड़े हैं इससे हर समय यहां हादसों का भय रहता है। बारिश में स्थिति में करंट लगने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। संवाद