फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity employees went on hunger strike

Karnal News: बिजली कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees went on hunger strike
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य। संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर करनाल की विभिन्न इकाइयों के बिजली कर्मचारियों ने राजीव गांधी विद्युत सदन में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का तीखा विरोध किया। कर्मचारी सुबह से शाम चार बजे तक धरने पर बैठे रहे और मांगों के समर्थन में नारे लगाए।


धरने की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान अजीत सैनी, उप शहरी इकाई-1 के प्रधान राजीव राठी व उप शहरी इकाई-2 के प्रधान संजील कुमार ने की। मंच संचालन केंद्र परिषद सदस्य मलकीत सिंह ने किया। राज्य सचिव सतीश मान ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर रही है और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण में जानबूझकर देरी की जा रही है। कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग दोहराते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति से कर्मचारियों का मानसिक व पारिवारिक संतुलन बिगड़ रहा है। यदि नीति वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा। धरने को सीसी सदस्य रमेश कुमार, विकास कुमार, सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन से कृपाल सिंह व बलराज तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम ने समर्थन दिया। इस दौरान विशाल बनवाल, जगमल, जोगेंद्र, नवीन, रवींद्र, शुभम, रॉबिन, दीपक, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed