फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity Corporation is installing new feeders, line loss reduced by 10%

Karnal News: नए फीडर लगा रहा बिजली निगम, लाइनलाॅस 10 फीसदी कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation is installing new feeders, line loss reduced by 10%
अंबाला सिटी। मई के शुरू होते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले तीन दिन से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। गर्मी को देखते हुए निगम छावनी और शहर में नए फीडर भी खींच रहा है, जिससे कि फीडर ओवरलोड न हों और उन एरिया में सुचारू रूप से बिजली दी जा सके।
विज्ञापन

निगम ने उन एरिया पर भी अपनी नजर रखनी शुरू कर दी है, जहां निगम की खपत ज्यादा है और राजस्व कम आ रहा है। अंबाला सर्कल की बात करें तो अभी लाइन लाॅस 9.50 फीसदी पर चल रहा है। पहले यह लाइनलास 11 फीसदी पर चल रहा था। निगम ने इसे कम किया है। निगम की मानें तो दो तरह के लाइनलास से परेशानी होती है। इसमें टेक्निकल लाइनलास और बिजली चोरी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निगम पहले ही ट्रांसफार्मर का तेल चेक करने के लिए कार्य कर रहा है। इससे पहले नए ट्रांसफार्मर लगाने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य किया गया है। निगम छावनी के बब्याल, नंबर वन और शहर के घासमंडी समेत अन्य क्षेत्रों में नए फीडर खींचने के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि ओवरलोड की समस्या को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का इन एरिया पर फोकस
शहर के सेक्टर, जंडली, कांवला, घासमंडी, बलदेव नगर, मनमोहन नगर, छावनी के बब्याल, इंड्रस्ट्रियल एरिया में बिजली सप्लाई के लिए निगम फोकस कर रहा है ताकि इन एरिया में बिजली सप्लाई दुरुस्त रहे, क्योंकि गर्मी के सीजन में इन एरिया में ज्यादा बिजली समस्या की शिकायत रहती है। इसके अलावा छावनी व शहर में बिजली चोरी पर भी नजर रखी जा रही है। गर्मी के दिनों में ज्यादातर यही दिक्कत सामने आती है कि ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होता है, लेकिन निगम के रिकॉर्ड में लोड कम होता है। लोगों को भी चाहिए कि नियमानुसार अपना बिजली लोड बढ़वाए ताकि निगम को उस एरिया के सही लोड का पता चल सके।

66.59 लाख यूनिट पर पहुंची बिजली खपत
माह खपत लाख यूनिट में
1 मई 60.70
2 मई 53.05
3 मई 55.20
4 मई 57.13
5 मई 61.90
6 मई 66.59
वर्जन
गर्मी को देखते हुए बिजली निगम तैयार है। पावर हाउस और फीडर ओवरलोड न हो, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। छावनी व शहर में कुछ नए फीडर खींचे जा रहे हैं। अभी अंबाला सर्कल में लाइनलास 9.50 फीसदी पर चल रहा है। इसे और कम करने के लिए कार्य किया जा रहा है। निगम ने नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ्, उनकी क्षमता भी बढ़ाई है।
विनोद कुमार गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।

सुरजीत सिंह कसेरला

सुरजीत सिंह कसेरला

सुरजीत सिंह कसेरला

सुरजीत सिंह कसेरला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed