{"_id":"61db4d8b85d6fb522568abb9","slug":"election-results-will-show-acceptability-of-farmers-movement-dhankhar-karnal-news-knl955444190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी नतीजों से पता चल जाएगी किसान आंदोलन की स्वीकार्यता:धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी नतीजों से पता चल जाएगी किसान आंदोलन की स्वीकार्यता:धनखड़
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसान आंदोलन वाले चुनाव लड़ रहे हैं। अब चुनावी नतीजों से मालूम हो जाएगा कि उनकी समाज में कितनी स्वीकार्यता है। दावा किया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा शानदार वापसी करेगी, वहीं पंजाब में भी इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, वीर सावरकर जैसे क्रांतिवीरों के योगदान को छिपाने का काम किया है। अब 23 जनवरी को नेता जी की जयंती पर हर शहर व हर गांव में आजाद हिंद फौज का तराना गूंजेगा। क्रांतिवीरों को याद किया जाएगा।
शहर के डा. मंगलसेन ऑडिटोरियम में भाजपा के ग्राम व वार्ड प्रमुखों की सहभागिता वाले कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ने सबसे पहले भारत माता के चित्र, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गुरु गोविंद सिंह जी, सर छोटू राम को नमन किया।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को भाजपा की ओर से हरियाणा भर में एक समय पर 7500 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 6 लाख से अधिक हरियाणवी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवावस्था में आईसीएस चुने जाने के बाद उसे ठुकरा देना, 40 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी के विरोध के बावजूद दो बार कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना, आजाद हिंद फौज का गठन करना और मणिपुर, अंडमान में 15 अगस्त 1947 से कई साल पहले तिरंगा फहरा कर स्वाधीनता का ऐलान करना नेताजी की अनूठी उपलब्धियां थीं। यही नहीं कांग्रेस नेतृत्व चाहता तो शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पैतृक गांव पाकिस्तान के हिस्से में जाने से बचाया जा सकता था। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, मेयर रेणू बाला गुप्ता, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेद पाल, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला आदि ने भी विचार रखे।
---------
वर्चुअल माध्यम से भी संबोधन सुना
-डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के संबोधन को कल्पना चावला ऑडिटोरियम और जिला सभागार के अलावा पंचायत भवन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से भी सुना। कार्यकर्ताओं की अधिकता के कारण अलग- अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई थी।