फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election records summoned; Pradhan Kanvdeep to handle only routine duties.

Karnal News: चुनाव का रिकॉर्ड तलब, प्रधान कनवदीप केवल रोजमर्रा के देखेंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Election records summoned; Pradhan Kanvdeep to handle only routine duties.
बार एसोसिएशन चुनाव के दिन अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए खडे समर्थक आर्काइव
करनाल। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) करनाल के चुनाव पर विवाद में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव ट्रिब्यूनल ने करनाल के एसडीएम कार्यालय में मौजूद चुनाव संबंधी रिकॉर्ड तलब किया है। इसमें मतगणना से संबंधित दस्तावेज के साथ 11 और 14 सितंबर को हुई मतगणना की वीडियोग्राफी भी शामिल है।
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट जंगशेर सिंह राणा की ओर से दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने यह आदेश दिए। रिकॉर्ड को 25 सितंबर को शाम 4 बजे चंडीगढ़ स्थित चुनाव ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश किया जाना है। आदेश में कहा गया है कि रिकॉर्ड पेश करने के लिए एसडीएम कार्यालय की ओर से विधिवत अधिकारी को भेजा जाए।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से नवनियुक्त प्रधान कनवदीप सिंह को डीबीए करनाल के प्रधान के तौर पर कार्यभार संभालने से रोकने की मांग भी की गई। ट्रिब्यूनल ने कनवदीप सिंह को प्रधान के रोजमर्रा के कार्य करने की अनुमति तो दी है लेकिन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह नीतिगत अथवा महत्वपूर्ण फैसले नहीं ले सकेंगे। इनमें चैंबर आवंटन जैसे निर्णय शामिल हैं। मामले में कनवदीप सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



14 सितंबर की मतगणना प्रक्रिया पर उठाया गया सवाल
चुनाव याचिका पर सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने कहा कि याचिकाकर्ता की शिकायत मुख्य रूप से 14 सितंबर को हुई मतगणना के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया से संबंधित है। याचिकाकर्ता की ओर से यह मुद्दा उठाया गया कि मतगणना उम्मीदवारों व उनके चुनाव एजेंटों की मौजूदगी में नहीं की गई। मामले में रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से पेश अधिवक्ता ने बताया कि चुनाव से संबंधित रिकॉर्ड एसडीएम करनाल के कार्यालय में मौजूद है। इसके बाद ट्रिब्यूनल ने संबंधित अधिकारी को पूरा रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया।
14 सितंबर को हुई मतगणना में महज चार वोट से कनवदीप सिंह एसोसिएशन के प्रधान बने थे। उन्होंने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी जंगशेर राणा को हराया था। विवाद के कारण 11 सितंबर को चुनाव की अधूरी मतगणना को 14 सितंबर को पूरा किया था। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी कनवदीप सिंह को 861 वोट मिले, जबकि जंगशेर राणा को 857 और विनोद कुमार शर्मा को 303 वोट मिले। स्टेट बार काउंसिल की निगरानी में मतगणना हुई थी।


अफवाह के कारण हो गया था विवाद... हाथापाई तक हुई
11 सितंबर को उत्साह के साथ चुनाव संपन्न हुए थे। रात में मतगणना के समय में अफवाह के कारण कनवदीप और जंगशेर राणा के समर्थकों में विवाद हो गया था। कारण बिना आरओ की घोषणा के कनवदीप के समर्थकों ने उनको विजेता घोषित करके ढोल बजा दिए थे। विवाद बढ़ता देख आरओ और सभी एआरओ ने मैजिस्ट्रेट की निगरानी में सभी वोटों को सील कर दिया था। जिसके बाद मामला चंडीगढ़ स्टेट बार काउंसिल को भेज गया।

बार एसोसिएशन चुनाव के दिन अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए खडे समर्थक आर्काइव

बार एसोसिएशन चुनाव के दिन अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए खडे समर्थक आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed