फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   election

64 प्रतिशत लोगों ने परिजनों संग किया मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
election
जिले के पांच विधानसभाओं में सोमवार को 64 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिले में शाम तक रुक रुककर मतदान होता रहा। इंद्री में सर्वाधिक 71.90 प्रतिशत तो करनाल में सबसे कम 52.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा असंध में 67.30, घरौंडा में 66.50 और नीलोखेड़ी में 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 2014 से 12.09 फीसदी कम हुआ मतदान। चुनाव के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम, वीवी पैड में खामियां मिलीं। मॉडल टाउन के बूथ पर एक महिला की बेहोशी के कारण मतदान रुका रहा। कुंजपुरा रोड बूढ़ा खेड़ा के समीप पोलिंग पार्टी को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 71.90 प्रतिशत पिछले चुनाव से 7.66 फीसदी घटा, असंध विधानसभा क्षेत्र में 67.30 प्रतिशत पिछले चुनाव से 10.18 फीसदी घटा, घरौंडा में 66.50 प्रतिशत पिछले चुनाव से 14.5 फीसदी घटा, नीलोखेड़ी में 62.80 प्रतिशत पिछले चुनाव से 11.75 घटा और करनाल विधानसभा क्षेत्र में 52.30 प्रतिशत पिछले चुनाव से 15.54 फीसदी घटना मतदान हुआ। सभी 1142 मतदान केंद्रों पर सुबह करीब सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया था। मतदाताओं का रुटीन में आना-जाना लगा रहा है। इक्का दुक्का मतदान केंद्रों पर ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त हुआ तो मतदान केंद्रों पर जितने मतदाता लाइनों में लगे हुए थे, उन सभी का मतदान करवाया गया।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी
वर्ष वोटर पोलिंग प्रतिशत
2019, 214843, 134921, 62.82
2014, 186633, 139010, 74.57
इंद्री
2019, 197245, 141819, 71.9
2014, 176573, 140154, 79.56
करनाल
2019, 239477, 125246, 52.30
2014, 206972, 140405, 67.84
घरौंडा
2019 217199, 144437, 66.50
2014, 192125, 155615, 81.00
असंध
2019, 226029, 152117, 67.30
2014, 203966, 158033, 77.48
करनाल जिला
2019, 1094793, 700667, 64
2014, 966269, 733217, 76.09
लोकतंत्र के इस उत्सव में जिस प्रकार मतदाताओं ने अपना उत्साह दिखाया है वह काबिलेतारीफ है। जिलेवासी इसके लिये बधाई के पात्र हैं। चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरा सहयोग दिया। शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ। - विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed