{"_id":"5dacc2628ebc3e93c315afc8","slug":"election-karnal-news-knl9164191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम, सांसद, स्पीकर, मंत्री, खिलाड़ी और अधिकारी समेत 23 की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम, सांसद, स्पीकर, मंत्री, खिलाड़ी और अधिकारी समेत 23 की प्रतिष्ठा दांव पर
विज्ञापन
जीटी बेल्ट के सात जिलों की 29 सीटों पर 23 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सीएम, स्पीकर, मंत्री, सांसद, खिलाड़ी आर अधिकारी इसमें शामिल हैं। किसी दिग्गज की पत्नी तो किसी का बेटा भी मैदान में उतरे हैं। 21 अक्टूबर को वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। 24 को ईवीएम खुलते ही सभी की जीत-हार का भी फैसला हो जाएगा। सबसे ज्यादा कैथल में छह, अंबाला में चार, करनाल और पानीपत में दो-दो और कुरुक्षेत्र, सोनीपत व यमुनानगर में तीन-तीन दिग्गज चुनाव मैदान में डटे हैं।
करनाल से दो दिग्गज
1. सीएम मनोहर लाल करनाल सीट पर भाजपा टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव से यहीं से विधायक बन सीएम बने। इससे पहले संघ से जुड़े रहे हैं।
2. राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप इंद्री सिटी से भाजपा टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
कुरुक्षेत्र से तीन दिग्गज
1. हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भाजपा टिकट पर पिहोवा से चुनाव मैदान में हैं। हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। डीएसपी पद से नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में उतरे।
2. मंत्री कृष्ण बेदी शाहबाद से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
3. पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा कांग्रेस की टिकट पर थानेसर सीट चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे। कुछ दिनों पहले कांग्रेस ज्वाइन कर टिकट ली।
पानीपत से दो दिग्गज
1. मंत्री कृष्ण लाल पंवार इसराना से भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान हैं। इससे पहले जुलाना सीट से भी चुनाव जीत चुके हैं।
2. पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान के बेटे देवेंद्र कादियान जेजेपी टिकट पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे हैं।
सोनीपत से तीन दिग्गज
1. मंत्री कविता जैन सोनीपत सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
2. कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त बढौती सीट से भाजपा चुनाव मैदान में हैं।
3. पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा गन्नौर सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव मैदान में खड़े हैं।
यमुनानगर में तीन दिग्गज
1. मंत्री कर्णदेव कंबोज रादौर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले इंद्री से विधायक बनने के बाद मंत्री बने थे।
2. विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर जगाधरी से चुनाव लड़ रहे हैं।
3. पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान चुनाव मैदान में हैं।
कैथल में छह दिग्गज
1. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी कलायत विधानसभा सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहा है।
2. पूर्व विधायक लीला राम कैथल सीट पर भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
3. पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह गुहला विधानसभा जेजेपी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले कांग्रेस पार्टी में रहे हैं।
4. पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल विधानसभा से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2005 में तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला को नरवाना से हराया था।
विज्ञापन
5. पूर्व सीपीएस दिल्लूराम बाजीगर कांग्रेस टिकट पर चुनाव में है। इससे पहले यहीं से चुनाव जीता था।
6. भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल पूंडरी से भाजपा प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं।
अंबाला में चार दिग्गज
1. पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अंबाला सिटी से निर्दलीय चुनाव मैदान में है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी में रहे। टिकट न मिलने पर आजाद प्रत्याशी बने।
2. मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले भी कई बार विधायक रहे।
3. पूर्व शिक्षा मंत्री फूलचंद मुलाना का बेटा वरुण मुलाना कांग्रेस टिकट पर मुलाना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
4. पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर की पत्नी शैली गुर्जर नारायणगढ़ की सीट पर कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।