फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election: Enthusiasm shown a day before the last date, 2241 filed nomination

चुनाव : अंतिम तिथि से एक दिन पहले दिखा उत्साह, 2241 ने किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Election: Enthusiasm shown a day before the last date, 2241 filed nomination
असंध एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी असंध मनदीप कुमार को नामाकंन देती प्रत्याशी।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंचायती राज चुनाव में नामांकन करने की अंतिम तिथि नजदीक आते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में उत्साह बढ़ रहा है। अंतिम तिथि से एक दिन पहले वीरवार को सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 2241 लोगों ने नामांकन भरा। जबकि अब तक कुल 3580 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। अब तक सबसे ज्यादा नामांकन वीरवार को ही आए हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण इससे भी ज्यादा नामांकन होने की उम्मीद है।
वीरवार को सरपंच के 607, पंच के 1304, ब्लॉक समिति सदस्य के 264 और जिला परिषद सदस्य के कुल 66 नामांकन आए। जबकि अब तक आए कुल नामांकन में सरपंच के 1092, पंच के 1959, ब्लॉक समिति सदस्य के 416 और जिला परिषद के 113 फार्म आए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने बताया कि नामांकन के लिए अंतिम तिथि 28 अक्तूबर को है। सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक कोई भी नागरिक चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र भर सकता है। जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए 9 नवंबर और पंच व सरपंच के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

कल होगी नामांकन पत्रों की जांच
नामांकन पत्रों की जांच 29 अक्तूबर को होगी और 31 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद 31 अक्तूबर को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। केवल पंच पद के लिए मतदान बैलेट पेपर से व अन्य तीनों पदों के लिए ईवीएम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पद के कुल इतने नामांकन
- जिला परिषद सदस्य : 113 नामांकन में 62 पुरुष और 51 महिला हैं।
- ब्लॉक समिति सदस्य : 416 नामांकन में 240 पुरुष और 176 महिला हैं।
- सरपंच : 1092 नामांकन में 606 पुरुष और 486 महिला हैं।
- पंच : 1959 नामांकन में 1134 पुरुष और 825 महिला हैं।
किस ब्लॉक समिति में कितने आए नामांकन
- करनाल : 37 नामांकन पत्र आए। इसमें 22 पुरुष और 15 महिला हैं।
- घरौंडा : 54 नामांकन पत्र आए।इनमें से 29 पुरुष और 25 महिला हैं।
- नीलोखेड़ी : 49 नामांकन में 24 पुरुष और 25 महिला हैं।
- कुंजपुरा : 27 नामांकन आए। इनमें 14 पुरुष और 13 महिला हैं।
- मूनक : 24 नामांकन पत्रों में 12 पुरुष और 12 महिला हैं।
- चिड़ाव : 24 नामांकन आए। इनमें 17 पुरुष और सात महिला हैं।
- निसिंग : 11 नामांकन आए। इनमें 4 पुरुष और सात महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed