फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly people forced to visit the department for pension

Karnal News: पेंशन के लिए विभाग के चक्कर काटने को मजबूर बुजुर्ग

Thu, 08 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 08 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly people forced to visit the department for pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बुढ़ापा पेंशन योजना की शुरूआत बुजुर्गों की आर्थिक सहायता के लिए की गई थी। इस योजना के तहत बुजुर्गों को तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। यही उनके बुढ़ापे का सहारा है। पेंशन लेने के लिए ही जिले के पेंशन विभाग में बुजुर्गाें को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि यहां के कर्मचारी उन्हें पेंशन देने के नाम पर यहां से वहां चक्कर कटवा रहे हैं। बुजुर्गों ने कहा कि उन्हें उनके हक का पैसा लेने के लिए भी परेशान किया जा रहा है।

केस 1
गांव रकनपुर से अपनी पेंशन के लिए आए 65 वर्षीय बुजुर्ग इशम सिंह ने बताया कि पेंशन उनकी पत्नी संतोष के नाम पर लगी हुई है। उनके आधार समेत अन्य पहचान पत्रों में उनका नाम इशम सिंह दर्ज है लेकिन वोटर कार्ड में इशमा नाम दर्ज कर दिया गया। इसी कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने इस संबंध में एक एफिडेविट भी बनवाया है। पेंशन के संबंध में वे ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पास गए तो उन्होंने कहा कि पेंशन चालू है लेकिन फिर भी खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं। वे चार महीने से विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन


केस 2
नीलोखेड़ी की रहने वाली महिला लीला ने बताया कि विभाग के चक्कर काटते हुए उन्हें पांच महीने हो गए हैं। अभी तक उनकी पेंशन संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लीला ने बताया कि उनका यूको बैंक में खाता है। उनकी पेंशन खाते में आ रही है लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण पेंशन उनके खाते से निकल नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पैरों में तकलीफ है और नीलोखेड़ी से बार-बर विभाग में आने पर समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है। विभाग के कर्मचारी उन्हें बार-बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed