{"_id":"695ebcbeecab77038d036e24","slug":"eight-prisoners-were-released-in-the-jail-lok-adalat-karnal-news-c-18-knl1018-818935-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जेल लोक अदालत में आठ बंदियों को किया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जेल लोक अदालत में आठ बंदियों को किया रिहा
Thu, 08 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला जेल में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन की ओर से जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन के समक्ष 11 मुकदमे रखे गए। इनमें से 9 मुकदमों का निपटारा किया गया। इन मुकदमों में शामिल आठ बंदियों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया। इस दौरान सीजेएम ने जेल में रह रहे बंदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।
इसके बाद सीजेएम डाॅ. इरम हसन नागरिक अस्पताल में स्थापित नशा-निषेध केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने उपस्थित मरीजों से बातचीत की और उन्हें नशा-निषेध केंद्र पर रह कर अपना इलाज पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवारजनों को मरीजों को नशा छोड़ने में सहयोग के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने काउंसलर हर्ष से बातचीत की और कैंपेन नशा-मुक्त हरियाणा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया और आवश्यक मार्गदर्शन किया। जेल लोक।अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया गया। संवाद