{"_id":"6842380a49f35a88380d4fdb","slug":"eight-computer-laptops-56-sim-cards-recovered-from-the-call-centre-karnal-news-c-18-knl1008-663207-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कॉल सेंटर से आठ कंप्यूटर लैपटॉप, 56 सिम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कॉल सेंटर से आठ कंप्यूटर लैपटॉप, 56 सिम बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण कैनाल में संचालित कॉल सेंटर के मामले में सीएम फ्लाइंग ने खुलासा किया है कि यहां बिना लाइसेंस के सिम बॉक्स चलाया जा रहा था। इसमें अनजान लोगों की आईडी पर सिम लेकर प्रयोग किए जा रहे थे।
इन सिमों को फर्जी तरीके से खरीद कर एजेंट को पहुंचाने वाले बिचौलिए को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। जब्त किए गए 16 सिम वाले बॉक्स में 15 सिम संचालित पाए गए। इनके अलावा 56 अन्य सिम भी बरामद किए गए हैं। वहीं आठ कंप्यूटर सेट और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। अब टेलीकॉम कंपनी जांच कर रही है कि इन सिम से किन लोगों को फोन किए गए हैं और उनको क्या-क्या कहा गया है।
वहीं, टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कॉल सेंटर चलाने वाले कपिल और सिम उपलब्ध करवाने वाले अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में आइडिया कंपनी के नोडल अफसर हुसन एम जैदी ने बताया कि मंगलवार को उन्हें मालूम हुआ कि शहर में अवैध सिम बॉक्स के अंदर उनकी कंपनी के 28 सिम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दूर संचार विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम बनवाई। इसमें दूर संचार विभाग हरियाणा क्षेत्र अंबाला के निदेशक विशाल कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से निरीक्षक बिजेंद्र सिंह और उप निरीक्षक कृष्ण कुमार शामिल हुए। इन सिम नंबरों की सीएएफ पर सिम संचालित करने वाले अमरजीत से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने इन सिमों को कपिल सचदेवा सीएसओ 399 कर्ण कैनाल को बेचा है।
मौके पर ये सामान मिला : अमरजीत को लेकर संयुक्त टीम कर्ण कैनाल के कॉल सेंटर पहुंची। जहां पर दूसरी मंजिल पर बने इस एससीओ में बने छह कंप्यूटर सेट लगे मिले। एक सिम बॉक्स इसमें वोडाफाेन कंपनी के 15 सिम लगाकर प्रयोग किए जा रहे थे। यह सिम बॉक्स बिना लाइसेंस या अनुमति अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे थे। जिनमें प्रयुक्त सिम कपिल सचेदवा की ओर से विभिन्न व्यक्तियों की आईडी पर जारी करवाए थे। अमरजीत ने मौके पर बताया कि उसने विभिन्न व्यक्तियों की आईडी पर सिम निकलवा कर कपिल सचेदवा को दिए थे। मौके पर वोडाफोन कंपनी के 56 सिम, एक लैपटाप और 16 सिम वाला एक सिम बॉक्स जिसमें 15 सिम संचालित मिले।
उन्होंने बताया कि अमरजीत वासी संगोहा गांव ने टीम को बताया कि उसने किसी अन्य व्यक्ति की आईडी पर सिम जारी करवा कपिल सचदेवा को बेचे थे। कपिल सचेदवा वासी सेक्टर 8 ने बिना लाइसेंस व बिना अनुमति के अवैध तौर पर सिम बॉक्स का प्रयोग किया।