फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight CCTV cameras will monitor Karna Stadium

आठ सीसीटीवी कैमरों से होगी कर्ण स्टेडियम की निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Eight CCTV cameras will monitor Karna Stadium
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में अनावश्यक घूमने और असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए खेल विभाग सख्त कदम उठा रहा है। इसके तहत खेल परिसर की सुरक्षा और देखरेख के लिए स्टेडियम में आठ सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगा दिए गए हैं। जिसका आउटपुट डिस्प्ले जिला खेल अधिकारी के कक्ष में दिया गया है। वहीं भविष्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
आए दिन खेल मैदानों में असामाजिक तत्वों और अनावश्यक घूमने वाले लोगों की वजह से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होता है। हालांकि ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा पहले प्रवेश शुल्क लेने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत खेल परिसर में सैर करने पर एक हजार रुपये और ऐसे खिलाड़ी जो बगैर सरकारी खेल प्रशिक्षक के अंतर्गत अभ्यास करने मैदान में आते थे, उनके लिए प्रतिमाह सौ रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया था। साथ ही तीन रंगों के प्रवेश पत्र बनाने और हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षागार्ड लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कई विपक्षी पार्टियों और खिलाड़ियों के विरोध के चलते यह निर्णय वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन

अब खेल विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरों के जरिए पूरे स्टेडियम की निगरानी की जाएगी। साथ ही कोई भी घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज से कानूनी कार्रवाई में मदद मिलेगी। विभाग खेल अधिकारी कक्ष में बने कंट्रोल रूम में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने पर भी विचार कर रहा है, ताकी मैदानों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को एक स्थान से ही जरूरी निर्देश दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदानों में असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए खेल विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत आठ सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगा दिए गए हैं। भविष्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। कैमरे लगने से नियमित रूप से अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, क्योंकि अनावश्यक खेल मैदानों में लोगों के घूमने के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित होता था।
- अशोक दुआ, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed