{"_id":"646fcd638d47dec90c089036","slug":"education-up-to-class-12-will-be-done-in-villages-only-high-schools-will-be-upgraded-karnal-news-c-18-knl1031-132505-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गांवों में ही होगी 12वीं तक की पढ़ाई, हाई स्कूल होंगे अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गांवों में ही होगी 12वीं तक की पढ़ाई, हाई स्कूल होंगे अपग्रेड
विज्ञापन
- जीटी बेल्ट के छह जिलों में 34 स्कूल होंगे अपग्रेड, करनाल के सर्वाधिक 11, पानीपत का महज एक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार को जारी हुई सूची के अनुसार, प्रदेश में पहले चरण में 20 जिलों के कुल 113 हाई स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अपग्रेड किए जाएंगे। इनमें जीटी बेल्ट के छह जिलों के 22 खंडों के 34 स्कूल हैं। इनमें सर्वाधिक करनाल के 11 और पानीपत का महज एक स्कूल ही अपग्रेड करने के लिए चुना गया है।
अधिकारियों के अनुसार, अपग्रेड होने वाले स्कूलों में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। ऐसे में इन क्षेत्र के विद्यार्थी भविष्य में 12वीं तक की पढ़ाई अपने गांव या क्षेत्र के स्कूल में ही पूरी कर सकेंगे। विभाग की योजना के अनुसार, प्रदेशभर में जिन स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 80 या इससे अधिक है, एक एकड़ या इससे अधिक भूमि उपलब्ध है और सबसे निकटतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीन किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर है, ऐसे सभी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। पहले चरण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 12वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
करनाल शहर में केवल दो स्कूल
निदेशालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, करनाल जिले में कुल 11 स्कूल अपग्रेड होने हैं। इनमें भी सर्वाधिक तीन स्कूल घरौंडा खंड के हैं। जबकि इंद्री, नीलोखेड़ी और करनाल खंड के दो-दो स्कूलों को लिया गया है। जबकि असंध और निसिंग खंड का एक-एक हाई स्कूल अपग्रेड करने के लिए चुना गया है। स्कूल अपग्रेड होने से शिक्षा व्यवस्था में इजाफा होने के साथ-साथ स्कूल में सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी भी पूरी करें तो ज्यादा फायदा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पूर्व महासचिव दीपक गोस्वामी का कहना है कि सरकार का स्कूलों को अपग्रेड करने का अच्छा कदम है। कई ग्रामीण विद्यार्थी स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई भी छोड़ देते थे। पर सरकार स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ-साथ शिक्षकों की कमी को भी पूरा करे। क्योंकि जिन स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है, यदि वहां शिक्षक पर्याप्त नहीं मिले तो विद्यार्थियों को ज्यादा लाभ नहीं होगा।
किस जिले में कितने स्कूल होंगे अपग्रेड
- करनाल (कुल-11) : घरौंडा खंड में 3, इंद्री, नीलोखेड़ी व करनाल में 2-2 और असंध व निसिंग में 1-1 स्कूल।
- कुरुक्षेत्र (कुल-07) : पिहोवा व शाहबाद में 3-3 और थानेसर में एक स्कूल।
- कैथल (कुल-06) : कैथल खंड में 3, सिवान, कलायत और पुंडरी में 1-1 स्कूल।
- यमुनानगर (कुल-04) : साढौरा, बिलासपुर, जगाधरी व छछरौली खंड में 1-1 स्कूल।
- अंबाला (कुल-05) : अंबाला सिटी में 2, साहा, नारायणगढ़ व शहजादपुर खंड में 1-1 स्कूल।
- पानीपत (कुल-01): समालखा खंड में एक स्कूल।
निदेशालय की ओर से प्रदेश के 113 हाई स्कूलों को अपग्रेड करने की सूची जारी की गई है। करनाल जिले के 11 स्कूल अपग्रेड होंगे। इनमें किन स्कूलों को लिया गया है, अभी यह सूची नहीं मिली है। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।