{"_id":"64d942d8a978d94433044b79","slug":"earth-golden-amber-blue-karnal-news-c-18-knl1031-196017-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धरती सुनहरी अंबर नीला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धरती सुनहरी अंबर नीला...
विज्ञापन
धरती सुनहरी अंबर नीला...
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास, असंध की अनाजमंडी में होगा समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। असंध में स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा। रविवार को स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान एसडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने मास पीटी का प्रदर्शन किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने समां बांध दिया। धरती सुनहरी अंबर नीला.... जैसे गीतों से देशभक्ति की बयार बहने लगी।
अंतिम पूर्वाभ्यास में रावरिमा विद्यालय असंध की एनसीसी प्लाटून, एमएम पब्लिक स्कूल की स्काउट एडं गाइड, हिमालय पब्लिक स्कूल, गुरु अर्जुन देव हाई स्कूल, आदर्श वरिमा विद्यायल, जेपीएस अकादमी और दिल्ली हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सालवन की प्लाटून ने मार्च पास्ट में भाग लिया। सांस्कृतिक टीमों में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध का स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राक वरिमा विद्यालय असंध ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति हरियाणवीं नृत्य पेश कर झूमने पर मजबूर कर दिया। जेपीएस अकादमी असंध ने देशभक्ति कोरियोग्राफी, वैदिक स्कूल बल्ला ने लावणी नृत्य, दिल्ली हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सालवन के विद्यार्थियों राजस्थानी नृत्य, वीवीएन स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, गुरु अर्जुन देव कन्या वरिमा विद्यालय का भंगड़ा, आदर्श वरिमा स्कूल असंध का देशभक्ति हरियाणवीं झंकार नृत्य, मिनर्वा पब्लिक स्कूल का पंजाबी गिद्दा, रैनबो पब्लिक स्कूल का मार्शल आर्ट, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान और जेपीएस अकादमी का बैंड की प्रस्तुत दी।
एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि समारोह में पानीपत से शहर विधानसभा विधायक प्रमोद विज ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर बीईओ बलजीत सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार गुप्ता,एमई मनजीत राठी, प्राध्यापक डॉ. भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।